पानीपत में दरिंदगी: हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाया, चार महिलाओं से दुष्कर्म, एक की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पानीपत (हरियाणा) 21 सितम्बर 2023। पानीपत के मतलौडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रात को खेत में रह रहे प्रवासी मजदूरों के घर बदमाश घुस गए। जहां पर उन्होंने पिस्तौल के बल पर परिवार वालों के साथी मारपीट की और रुपये छीने। इसी दौरान बदमाशों ने परिवार के पुरुष व बच्चों को बंधक बनाकर परिवार की महिलाओं के साथ दुष्कर्म भी किया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पीड़ित परिवार की महिला ने बताया कि गांव से दूर डेरे में परिवार सहित रहते हैं। रात्रि लगभग एक बजे चार नकाबपोश युवक उनके डेरे में घुस गए। उनके पास चाकू व पिस्तौल थी। उन्होंने हथियार के बल पर परिवार के तीन पुरुषों व बच्चों के हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद महिलाओं को जबरदस्ती खींचकर बाहर बारामदे में ले आए। चारों ने हथियार के बल पर रातभर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पिस्तौल से जान से मारने की धमकी दी।

सुबह चार बजे तक महिलाओं के साथ दरिंदगी की। उसके बाद जाते हुए महिलाओं को भी कमरे में बंद कर दिया तथा घर पर रखी नगदी भी लूट कर ले गए। सुबह 5:00 बजे महिला ने किसान को फोन करके घटना के बारे में बताया तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बंधक परिवार को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय व डीएसपी कृष्ण कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस महिलाओं को मेडिकल के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल में लेकर गई। एफएसएल की टीम द्वारा भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग तेज, भारत समेत इन देशों की हुई अहम बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 सितम्बर 2023। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग लंबे समय से की जा रही है। अब इसे लेकर रणनीति बननी भी शुरू हो गई है। बता दें कि 21 सितंबर को भारत, ब्राजील, जर्मनी और जापान के विदेश मंत्रियों की […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग