पाकिस्तान में खूनी खेल जारी; क्वेटा रेलवे स्टेशन पर बम विस्फोट, 21 लोगों की मौत की खबर, 46 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 09 नवंबर 2024। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ। इस दौरान में कम से कम 21 लोग मारे गए। धमाके में 46 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। धमाका प्रांतीय राजधानी क्वेटा के रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुआ, जब यात्री पेशावर के लिए जाफर एक्सप्रेस के निर्धारित प्रस्थान से पहले प्लेटफॉर्म पर जमा हुए थे।क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऑपरेशन मुहम्मद बलूच ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्ष आत्मघाती बम विस्फोट की ओर इशारा करते हैं। विस्फोट में 21 लोग मारे गए। पीड़ितों की संख्या बढ़ भी सकती है। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। 

रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ धमाका
प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में हुआ। प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, बचाव और कानून प्रवर्तन टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर हालात पर काबू पाने की कोशिश की। घायलों और मृतकों को सिविल अस्पताल क्वेटा पहुंचाया गया।

प्लेटफॉर्म की छत को भी नुकसान पहुंचा
बताया गया कि अस्पताल में आपातकाल घोषित कर दिया गया है, जहां घायलों के इलाज के लिए अतिरिक्त चिकित्सा कर्मचारियों को बुलाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 46 घायलों को अस्पताल से बाहर निकाला जा चुका है। विस्फोट से प्लेटफॉर्म की छत को भी नुकसान पहुंचा है। इसकी आवाज शहर के विभिन्न इलाकों में दूर-दूर तक सुनाई दी।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की 
इस बीच बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा करते हुए इसे निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने वाला एक भयानक कृत्य करार दिया है। उन्होंने तत्काल जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आतंकी तेजी से नागरिकों, मजदूरों, महिलाओं और बच्चों को निशाना बना रहे हैं। हम जिम्मेदार लोगों को कतई नहीं बख्शेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'चीफ, आपने सचमुच अपने तरीके से काम किया'; सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के विदाई समारोह में भावुक हुए सभी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 नवंबर 2024। देश के 51वें सीजेआई के लिए नामित जस्टिस संजीव खन्ना ने सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के विदाई समारोह में कहा, आपने शीर्ष अदालत को बेहतर बनाने के मिशन में शानदार काम किया। यह बिल्कुल आपकी तरह से किया गया। सुप्रीम कोर्ट […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल