‘धमकियां सहने वाला नहीं, सख्त व्यक्ति हूं’, जजों को धमकाने पर सीजेआई की चेतावनी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 दिसंबर 2025। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत ने चिंता जताई है कि न्यायाधीशों को मुकदमों की सुनवाई के दौरान की गई टिप्पणियों के कारण प्रतिकूल सार्वजनिक बयानों का सामना करना पड़ रहा है। न्यायाधीशों को धमकाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यह सोचना गलत होगा कि अदालती कार्यवाही पर टिप्पणियों से उन पर दबाव डाला जा सकता है। वह धमकियों को सहन करने वाले नहीं, बल्कि बहुत सख्त व्यक्ति हैं।

प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कही ये बात
सीजेआई ने कर्नाटक के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में सुनवाई के दौरान यह टिप्पणियां की। पीठ में सीजेआई के साथ जस्टिस जॉयमाल्य बागची भी थे। पीठ ने रेवन्ना के मामले में न्यायिक पूर्वाग्रह के आरोपों को निराधार बताया और बंगलूरू स्थित सांसद-विधायक कोर्ट से यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई स्थानांतरित करने की याचिका खारिज कर दी। कहा कि पूर्व दोषसिद्धि आदेश में ट्रॉयल कोर्ट की टिप्पणियों के आधार पर पक्षपात का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं है। 

सीजेआई ने जताई नाराजगी
सीजेआई ने कोर्ट में लंबित मामलों पर टिप्पणी करने को सोची-समझी चाल बताया, ताकि जजों को वकीलों से मुश्किल सवाल पूछने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रश्न दोनों पक्षों के तर्कों के महत्व को परखने के लिए होते हैं। लोग सुनवाई के दौरान उठाए कुछ प्रश्नों के आधार पर तरह-तरह की बातें गढ़ने लगते हैं। माना जा रहा है कि सीजेआई की यह टिप्पणियां सेवानिवृत्त जजों, वकीलों के समूह की ओर से लिखे गए खुले पत्र के संदर्भ में थीं, जिसमें रोहिंग्या मुद्दे पर सुनवाई में उनकी टिप्पणियों पर आपत्ति जताई गई थी।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा विधायकों को दिल्ली बुलाया, राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा की संभावना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंफाल 13 दिसंबर 2025। मणिपुर में लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने और राष्ट्रपति शासन हटाने की संभावना को देखते हुए भाजपा ने राज्य के सभी विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली में बैठक के लिए तलब किया है। यह कदम राज्य की […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान