मुख्य सचिव ने की गोधन न्याय योजना की समीक्षा

indiareporterlive
शेयर करे

किसी भी कीमत में गोबर बेचने वाले पशुपालकों एवं हितग्राहियों को 15 दिन के भीतर उनके खातों में भुगतान करें पहला भुगतान 5 तारीख को अनिवार्य रूप से करें: आर.पी. मण्डल

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 25 जुलाई 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने आज रायपुर स्थित चिप्स कार्यालय में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, सचिव कृषि श्रीमती एम.गीता, सचिव सहकारिता प्रसन्ना आर, हिमशिखर गुप्ता पंजीयक सहकारी संस्थाएं तथा सभी बैंकर्स के साथ बैठक कर माननीय मुख्यमंत्रीजी की मंशानुरूप गोबर खरीदी की 15 दिन के भीतर भुगतान करने तथा पहला भुगतान 5 तारीख तक करने के निर्देश दिए गए। 

इस हेतु मुख्य सचिव द्वारा अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन की अध्यक्षता में चार अधिकारियों की समिति बनाई गई है जिसमें गौरव द्विवेदी, प्रमुख सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, श्रीमती एम. गीता, सचिव, कृषि विभाग एवं प्रसन्ना आर. सचिव सहकारिता विभाग रहेंगे। ये चारों अधिकारी रोज जिलों के कलेक्टर जिले से कान्टेक्ट करके कितने लोगों का भुगतान करना है, कितनी राशि भुगतान करनी है इस सबकी मानिटरिंग करेंगे और किसी भी कीमत पर 15वे दिन भुगतान हितग्राही के खाते में जायेगा, यह सुनिश्चित करेंगे। मुख्य सचिव ने जोर देकर के कहा कि जिस तरह से सिस्टम बना है जिसमें तेन्दूपत्ता के हितग्राहियों के खाते में सीधा भुगतान होता है, धान खरीदी के समय हितग्राहियों के खाते में सीधा भुगतान होता है, ठीक उसी तर्ज पर सीधा पैसा गोबर के हितग्राहियों के खाते पहुंचना सुनिश्चित करें।

मुख्य सचिव ने साफ कहा कि गोठान समिति पूरे एक्टिवेट हो और इसके अलावा वहां के स्थानीय लोगों को इस कार्य के लिए नोडल बनाया जावे।  और गोबर हितग्राही  का खाता यदि नहीं खुला है तो खाता खुलवाने की कार्यवाही करें और किसी भी किमत पर नगद भुगतान नहीं होगा उनके खाते में भुगतान सीधा जायेगा इस हेतु बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं बैंकर्स को समुचित निर्देश दिये। मुख्य सचिव ने सचेत किया कि किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश नहीं की जावेगी। माननीय मुख्यमंत्रीजी की मंशानुरूप सीधे खाते में पैसा जाना चाहिए। जिस तरह से तेन्दूपत्ता हितग्राहियों का खातो में भुगतान होता है, जिस तरह धान खरीदी में हितग्राहियों के खातों में भुगतान होता है उसी तर्ज पर गोबर खरीदी का भुगतान हितग्राहियों के खातों में सीधा किया जावे।
 

Leave a Reply

Next Post

राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं पुलिस मुख्यालय को वापस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 25 जुलाई 2020। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवाएं गृह विभाग को वापस करते हुए पुलिस मुख्यालय को सौपी गई है। पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने इन अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां