हाथियों ने खेत में बने मकान को तोड़ा, 19 किसानों की 50 एकड़ फसल बर्बाद

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

महासमुंद : जंगली हाथियों ने बुधवार-गुरुवार रात को कुकराडीह, जोबा व अछोला में जमकर उत्पात मचाया। वहीं एक दिन पहले हाथियों ने बेलटुकरी में भी एक मकान को तोड़ दिया है। यह मकान खेत में बना हुआ है। हाथियों ने करीब 50 एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। हाथियों का दल प्रतिदिन रात को कुकराडीह, जोबा, अछोला आते है, और अल सुबह फिर से हाथी इसी रास्ते कुकराडीह पहुंचता हैं। इनके आने जाने से रोज फसल बर्बाद हो रही हैं। ग्रामीणों को हाथियों से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। 

इधर, बुधवार को हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को भी ज्ञापन सौंपा है। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के सदस्य राधेलाल सिन्हा ने बताया कि हाथियों ने कुकराडीह, जोबा व अछोला में जमकर उत्पात मचाया है। करीब 50 एकड़ फसल को रौंद दिया है। वहीं 22 अक्टूबर की रात हाथियों का दल बेलटुकरी पहुंचा था। जहां 

कार्तिक पिता बलदेव सतनामी के घर को तोड़ दिया है। यह मकान खेत में बना हुआ है। रात में यहां कोई नहीं था। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के राधेलाल सिन्हा ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हाथियों से मुक्ति िदलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्य ने बताया कि क्षेत्र में 20 हाथी विचरण कर रहे हैं। जिससे जन, फसल व पशु हानि हो रही है। हाथियों के आतंक से सिरपुर क्षेत्र के 58 गांव प्रभावित है। ग्रामीण इससे परेशान है।

Leave a Reply

Next Post

धनतेरस हो रही बाजार में जमकर खरीदी, हल्की बारिश के बीच सड़को पर लग रहा जाम

शेयर करेसराफा बाजार से लेकर इलेक्ट्रानिक, बर्तनों, कपड़े की दुकानों, वाहन एजेंसियों में उमड़ रही लोगों की भारी भीड़ बिलासपुर : धनतेरस व दीपावली को लेकर आज गुरूवार को बाजार गुलजार हो रहा। शहर में बारिश की छड़ी लगी रही, इसके साथ ही लोगों ने जमकर खरीदी की। पिछले कुछ […]

You May Like

30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड