अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन में दौड़े हजारों धावक : छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से 11 हजार 797 धावकों ने कराया था पंजीयन

indiareporterlive
शेयर करे

हैदराबाद के अनीब थापा रहे पहले स्थान पर

महिला वर्ग में उत्तरप्रदेश की रीनू रही अव्वल, तामसी सिंह ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

सांसद दीपक बैज ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर/ रायपुर 27 फरवरी 2021। अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन में आज हजारों धावकों ने दौड़ लगाई। मैराथन दौड़ सबेरे 6.30 बजे जिला मुख्यालय नारायणपुर के उच्चतर माध्यमिक विधालय मैदान से शुरू हुई। इस मैराथन दौड़ के लिए छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों के 11 हजार 797 धावकों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया था। बस्तर सांसद दीपक बैज ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के तीसरे आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, बस्तर आईजी पी.सुंदरराज, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव एनएमडीसी और भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारीगण और अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के ब्रांड एम्बेस्डर अनुज शर्मा और अनुराग शर्मा एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सांसद श्री बैज और मुख्य अतिथियों ने सभी विजयी धावकों को पुरस्कृत किया और अपनी शुभकामनाएं दी। पहले स्थान प्राप्त विजेताओं को मैडल और 1 लाख 61 हजार रूपए की नकद राशि से पुरस्कृत किया गया। द्वितीय स्थान पर रहे धावक को 61 हजार रूपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को 31 हजार रूपए की नकद राशि और मैडल से पुरस्कृत किया गया। मैराथन दौड में 10 स्थान प्राप्त करने वालों को भी पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारायणपुर जिले और ओरछा विकासखंड के 10 पुरूष वर्ग और 10 महिला वर्ग को भी मैडल और 5-5 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

मैराथन दौड़ शुरू होने के पूर्व हजारों धावकों को वार्मअप कराने हेतु जुम्बा डॉस कराया गया, जिसका धावकों ने खूब आनंद लिया। मैराथन दौड़ ओरछा विकासखंड के ग्राम बासिंग में संपन्न हुई जहां विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। पुरूष वर्ग में हैदराबाद के अनीब थापा मगर ने 55 मिनट 19 सेकंड में 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के धावक अंगारिया विक्रम सिंह भरत ने 55 मिनट 59 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महाराष्ट्र के ही दीपक बापू 56 मिनट 39 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहे।   

महिला वर्ग में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन वर्ष 2020 में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली उत्तर प्रदेश की धाविका कुमारी रीनू ने इस मैराथन में 1 घंटा 7 मिनट 16 सेकेन्ड में दौड़ पूरी कर पहले स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के ही धाविका कुमारी तामसी सिंह ने 1 घंटा 7 मिनट 58 सेकण्ड में दौड़ पूरी कर द्वितीय स्थान पर रही। तीसरा स्थान महाराष्ट्र की कुमारी ज्योति जे चौहान ने प्रापत किया। इन्होंने दौड़ 1 घंटा 8 मिनट 42 सेकण्ड में पूरी की।

Leave a Reply

Next Post

निजी चिकित्सा संस्थानों में एक माह के भीतर प्राधिकार अनिवार्यतः सुनिश्चित हो: पर्यावरण मंत्री श्री अकबर : श्री अकबर ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों की ली बैठक

शेयर करेदूषित जल उपचार संयंत्र की स्थापना में प्रगति लाने के लिए मौका निरीक्षण के निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 27 फरवरी 2021। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के अधिकारियों की बैठक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए