डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई, 22 सितंबर 2026। डिजिटल मार्केटिंग और क्रिएटिव सर्विसेज कंपनी लिक्विड डिजिटल इंडिया लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 23 सितंबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 25 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इश्यू के लिए ₹51 से ₹54 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू ₹5 है।

निवेशक न्यूनतम 4,000 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे और इसके बाद 2,000 शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी के ऑफर में ₹34.14 करोड़ तक का फ्रेश इश्यू और प्रमोटर अर्नब मित्रा द्वारा 9,02,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

फ्रेश इश्यू से प्राप्त राशि में से ₹9 करोड़ का इस्तेमाल एडलिफ्ट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड में 23.21% हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए किया जाएगा। वहीं, ₹10.59 करोड़ फुल-स्केल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन हब की स्थापना से जुड़े पूंजीगत और परिचालन खर्चों के लिए निर्धारित हैं। कंपनी कार्यशील पूंजी, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी राशि का उपयोग करेगी। 2013 में स्थापित लिक्विड डिजिटल इंडिया कंटेंट क्रिएशन, मीडिया बाइंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग, वेब एवं ऐप डेवलपमेंट और परफॉर्मेंस मार्केटिंग जैसी सेवाएं प्रदान करती है।

Leave a Reply

Next Post

कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक

शेयर करेफ्रंटलाइन नौकरियों में 43.5% हिस्सेदारी, मांग और अवसरों के बीच बड़ा अंतर इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई, 22 सितंबर 2026। देश की फ्रंटलाइन नौकरियों के लिए आवेदन करने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़कर 43.5 फीसदी हो गई है, लेकिन सिर्फ 13 फीसदी नौकरी विज्ञापनों में महिलाओं को लक्षित किया गया। […]

You May Like

ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडे और एके-47 बरामद....|....डल झील की खूबसूरती पर फिदा हुए विदेशी पर्यटक....|....आंगनवाड़ी सहायिका के बेटे ने पीएससी में गाड़ा झंडा....|....शादी के 20 घंटे बाद दूल्हा और दुल्हन की मिलीं लाश....|....दुर्गा पूजा 2026: मिनी बंगाल बनेगी काशी....|....उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान....|....मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने ओलंपिक पदक विजेता को हराया....|....कामकाजी दुनिया में महिलाओं की धमक....|....डिजिटल मार्केटिंग से शेयर बाजार तक, लिक्विड डिजिटल की बड़ी छलांग....|....भाजपा सरकार ‘एग्री स्टेक’ नहीं, किसानों के रास्ते में ‘डिजिटल स्पीड ब्रेकर’ लगा रही है ताकि धान कम खरीदना पड़े - कांग्रेस