पंजाब सरकार का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी नौकरियों में 33% महिला आरक्षण को मिली मंजूरी

indiareporterlive
शेयर करे

राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए लिया अहम फैसला

पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन: सीएम अमरिंदर सिंह

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 14 अक्टूबर 2020। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए अहम फैसला लिया है। अब राज्य की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के लिए ये एक ऐतिहासिक दिन है. मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। ये फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया।

इसके साथ ही राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) नियम, 2020 को मंजूरी दे दी. ताकि पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके ।

समयबद्ध तरीके से अदालती मामलों / कानूनी मामलों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए, पंजाब कैबिनेट ने पंजाब सिविल सचिवालय (राज्य सेवा वर्ग- III) नियम, 1976 में संशोधन करके क्लर्क (कानूनी) कैडर के गठन के लिए सफलतापूर्वक भर्ती की भी मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा कैबिनेट ने स्टेट रोजगार योजना, 2020-22 को भी मंजूरी प्रदान की है, जिसके तहत साल 2022 तक प्रदेश के एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा. इस योजना के तहत सरकारी विभागों में खाली पड़ पदों पर तेजी से नियुक्तियां की जाएगीं. सीएम अमरिंदर सिंह ने 2021-22 तक चरणबद्ध तरीके से 1 लाख जॉब भी देने का वादा किया है।

सोमवार से विधानसभा का सत्र

सरकार ने विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाने का फैसला लिया है. सत्र सोमवार से शुरू होगा. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के मद्देनजर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। बता दें कि कांग्रेस शासित राज्य कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

गांवों में दीपावली की तैयारी शुरू: गोबर की दीया बनाने जुटीं महिलाएं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 14 अक्टूबर 2020। गांवों में दीप का पर्व दीवाली की तैयारी शुरू हो गई हो गई है। महिलाएं गोेबर की दीया बनाने में जुट गई हैं। बेमेतरा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ केे सफाई दीदी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर की दिया बनाना […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए