परेशान युवक ने खुद का काटा गला

Indiareporter Live
शेयर करे

बचाने आई पत्नी पर ब्लेड से हमला

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 23 जुलाई 2026। दरभा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां ग्राम कमानार में एक मानसिक रूप से परेशान युवक ने बुधवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। जब उसकी पत्नी उसे बचाने आई, तो युवक ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कमानार निवासी 35 वर्षीय विषम नाग खेती-किसानी के साथ राजमिस्त्री का काम भी करता है। विगत एक माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। इस मानसिक परेशानी के चलते वह काफी परेशान चल रहा था।

बीती शाम विषम ने घर में रखे ब्लेड से अपने गले को काटने का प्रयास किया। उसी समय उसकी पत्नी फगनी ने यह देख लिया। फगनी अपने पति को बचाने के लिए दौड़ पड़ी। पति विषम ने अपनी मानसिक स्थिति के कारण पत्नी पर भी ब्लेड से हमला कर दिया। उसने पत्नी फगनी के गले में ब्लेड से वार किया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायलों को अस्पताल में भर्ती किया
महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने दोनों घायलों के गले में टांके लगाए। डॉक्टरों के प्रयासों से उन्हें नया जीवन मिला है। फिलहाल, अस्पताल में दोनों पति-पत्नी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस

शेयर करेदेर रात टेंट उखाड़ा, धरनास्थल पर जवान तैनात; 22 दिन से आंदोलन कर रहे थे इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग-भिलाई, 23 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बस्तर और आदिवासी क्षेत्रों में पदस्थ अतिथि शिक्षकों के धरने पर देर रात पुलिस ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक