बांग्लादेश में अभिनेत्री सोहना सबा पर लगे देशद्रोह के आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 फरवरी 2025। बांग्लादेश में पुलिस ने मशहूर अभिनेत्री सोहना सबा को गिरफ्तार किया है। अभिनेत्री पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्हें ढाका की मेट्रोपोलिटिन पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया और पूछताछ के बाद देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने मेहर अफरोज शॉन को भी देशद्रोह का आरोप लगाते हुए गिरफ्तार किया था। डीबी प्रमुख रेजाउल करीम मलिक ने अभिनेत्री की गिरफ्तारी की पुष्टि की।

अफरोज पर देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप
इससे पहले देश के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में मेहर अफरोज शॉन को गिरफ्तार किया गया था। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, डीबी प्रमुख रेजाउल करीम मलिक ने कहा कि मेहर अफरोज शॉन को राज्य के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में हिरासत में लिया गया। शॉन को आगे की पूछताछ के लिए मिंटू रोड स्थित डीबी कार्यालय ले जाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पैतृक घर फूंका
इस बीच प्रदर्शनकारियों ने जमालपुर में शॉन के पैतृक घर को आग के हवाले कर दिया। शॉन के पिता मोहम्मद अली के घर को जमालपुर सदर उपजिले में नरुंदी रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार शाम करीब 6 बजे आग लगा दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक शॉन का राजनीतिक रुख और उनकी कुछ टिप्पणियां हाल के दिनों में चर्चा का विषय रही हैं।

कौन हैं सोहना सबा?
सोहना सबा बांग्लादेशी सिनेमा की चर्चित हस्ती हैं। वे करीब 19 वर्षों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2006 में ‘आयना’ के टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। कई वर्ष तक वे टीवी की दुनिया में सक्रिय रहीं, फिर फिल्मों का रुख किया। साल 2014 में ब्रिहोन्नोला के नाम से एक फिल्म आई, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। 

Leave a Reply

Next Post

'रोहित को आलोचकों को चुप करना होगा', चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अश्विन की भारतीय कप्तान को सलाह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 फरवरी 2025। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि खराब लय में चल रहे रोहित शर्मा के लिए यह मुश्किल समय है और भारतीय कप्तान को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपने बल्ले से दमदार प्रदर्शन […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार