किसान आंदोलन: पांच सितंबर की बैठक में बनेगी ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ की रणनीति, तैयारियों में जुटे हैं संगठन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बहादुरगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले ‘मिशन उत्तर प्रदेश’ का शुभारंभ अगले माह 5 सितंबर को मोर्चा की होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। राजनीति से हटकर ये मिशन पूरी तरह से संयुक्त किसान मोर्चे का होगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मिशन की शुरूआत की जाएगी। ये जानकारी भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को टीकरी बॉर्डर पर दी।

किसान नेता टिकैत ने कहा कि 16 तारीख को हम किन्नौर जा रहे हैं इसके बाद हम तीन दिन के लिए तमिलनाडु और उसके बाद कर्नाटक जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि जहां चुनाव हैं, हम वहीं जाएंगे। पूरे देश में ही जाएंगे। जब तक सरकार नए कृषि कानूनों पर किसान मोर्चे से बातचीत शुरू नहीं करेगी, तीनों कानून वापस नहीं लेगी, एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनाएगी, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा, हमें भाजपा की यह चुनौती मंजूर है कि यूपी में योगी हैं, लखनऊ नहीं आने देंगे। मैं 6 तारीख को लखनऊ जा रहा हूं, सभी गांवों के लोग तैयार हो चुके हैं। अगर पुलिस वाले छेड़खानी करेंगे तो हमारे वाले भी तैयार बैठे हैं। अब आर-पार होगा।

किसानों के बहाने व्यापारी उठाते हैं फायदा

टिकैत ने कहा कि अब किसी पार्टी की सरकार नहीं है। केंद्र सरकार पर भी व्यापारियों का कब्जा है। यह सरकार कहती है कि एमएसपी है और रहेगी। जबकि यूपी के रामपुर जिले में 5000 किसानों के साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। इस जिले में 80 फीसदी व्यापारियों का गेहूं, 95 प्रतिशत का धान बिकता है। वहां पर जिस खसरा नंबर पर स्कूल बना हुआ है, वहां व्यापारी खेती दिखा रहे हैं। हमारा किसान तबाह हो रहा है। व्यापारी किसानों के नाम पर सस्ते भाव में खरीदते हैं और महंगे भाव बेचते हैं। फिर भी है कहते हैं एमएसपी है, एमएसपी थी और एमएसपी रहेगी।उन्होंने कहा, हमने कह दिया है सरकार नहीं थीं, सरकार है पर आगे नहीं रहेगी। अगर इस आंदोलन में कोई बीच में आता तो एक ही बचेगा या तो सरकार बचेगी या किसान बचेगा। जीत किसानों की होगी जो किसानों के साथ गलत करेगा तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवाने वालों की संख्या एक करोड़ से पार

शेयर करेपहली और दूसरी खुराक को मिलाकर अब तक 1.24 करोड़ टीके लगाए गए, 45 वर्ष से अधिक के 89 प्रतिशत नागरिकों को लगाया जा चुका है कोरोना से बचाव का पहला टीका इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 4 अगस्त 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना से बचाव का पहला टीका लगवाने वालों […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल