आधार हाउसिंग फाइनेंस के मुनाफे में 18% की छलांग

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 10 नवंबर 2025। आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने 30 सितंबर को समाप्त अर्धवार्षिक अवधि में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 504 करोड़ रुपये का कर-पूर्व लाभ अर्जित किया है। पिछले वर्ष यह लाभ 428 करोड़ रुपये था। कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियाँ (एयूएम) 21 प्रतिशत बढ़कर ₹27,554 करोड़ पर पहुँच गईं। अर्धवार्षिक कर-बाद लाभ 266 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष के 228 करोड़ रुपये से 17 प्रतिशत अधिक है। कंपनी की शुद्ध संपत्ति बढ़कर ₹6,894 करोड़ हो गई है, जिसमें आईपीओ से मिले ₹1,000 करोड़ भी शामिल हैं। सितंबर अवधि में सकल एनपीए 1.42 प्रतिशत और शुद्ध एनपीए 1 प्रतिशत रहा। प्रबंध निदेशक ऋषि आनंद ने कहा कि किफायती आवास क्षेत्र में बढ़ती मांग, जीएसटी में कमी और सरकारी योजनाओं—जैसे पीएमएवाई-अर्बन 2 और अंगीकार 2025—से कंपनी का प्रदर्शन भविष्य में और सशक्त होगा।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋषि आनंद ने बताया कि किफायती गृहवित्त क्षेत्र में निरंतर मांग और सशक्त प्रदर्शन के चलते कंपनी ने अच्छी प्रगति की है। हाल ही में जीएसटी दरों में कमी और गृहवित्त क्षेत्र में सुधारों के कारण भविष्य में भी स्थिर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Leave a Reply

Next Post

'लोकतंत्र के लिए यह कितनी भयानक बात है', ट्रंप ने भाषण से छेड़छाड़ विवाद पर बीबीसी अधिकारियों को फटकारा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वॉशिंगटन 10 नवंबर 2025। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीबीसी द्वारा उनका छेड़छाड़ किया गया भाषण प्रसारित करने के विवाद पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने इसके लिए जिम्मेदार बीबीसी अधिकारियों को लताड़ा और उन्हें बेईमान कह दिया। आरोप है कि बीबीसी ने साल 2021 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल