पावर स्टार पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज हुआ धमाकेदार गाना “आरा के ओठलाली,” पहले ही दिन मिला 4 मिलियन व्यूज 

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/रंजन सिन्हा

लखनऊ 07 जनवरी 2025। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने नए साल 2025 की शुरुआत एक जबरदस्त गाने के साथ की है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज हुआ उनका नया गाना “आरा के ओठलाली” न केवल भोजपुरी दर्शकों का दिल जीत रहा है, बल्कि यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को पहले ही दिन 4 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह अभी यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है। सारेगामा हम भोजपुरी ने पवन सिंह के जन्मदिन पर यह गाना रिलीज कर उन्हें खास तोहफा दिया है। रिलीज होते ही इस गाने ने कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया और ट्रेंडिंग लिस्ट में जगह बना ली है। इस गाने को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल की शुरुआत में ही भोजपुरी संगीत इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा तोहफा है।

“आरा के ओठलाली” को पवन सिंह और प्रसिद्ध गायिका कल्पना पटवारी ने अपनी आवाज दी है। यह पहली बार नहीं है कि पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों को अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध किया हो, लेकिन इस गाने में उनके सुरों के साथ कल्पना पटवारी की आवाज का मेल इसे और भी खास बना देता है। गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह और रजत नागपाल ने कंपोज किया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं। गाने का म्यूजिक वीडियो भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो में पवन सिंह के साथ नई अदाकारा सोनम मलिक नजर आ रही हैं। सोनम का यह भोजपुरी डेब्यू है, और पवन सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वीडियो में दोनों की परफॉर्मेंस ने गाने की ऊर्जा को और बढ़ा दिया है।

अपने जन्मदिन पर इस गाने को रिलीज कर पवन सिंह ने अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उनसे आशीर्वाद के रूप में गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा गाना बनाने की अपील की। पवन सिंह ने कहा, “आरा के ओठलाली केवल एक गाना नहीं, बल्कि मेरे दिल के करीब है। मैंने इसे दिल से गाया है और यह गाना भोजपुरी के साथ-साथ हिंदी दर्शकों को भी खूब पसंद आएगा। मुझे उम्मीद है कि मेरे प्रशंसक इसे प्यार और आशीर्वाद देंगे। पवन सिंह के पी आर ओ ने इस गाने को पवन सिंह और उनके फैंस के लिए “जन्मदिन का सरप्राइज” बताते हुए कहा कि, “पवन सिंह सिर्फ एक गायक और अभिनेता नहीं, बल्कि भोजपुरी इंडस्ट्री का अभिन्न हिस्सा हैं। इस गाने के माध्यम से हमने उनके फैंस को साल 2025 की शुरुआत में खास तोहफा देने की कोशिश की है। गाने की रिलीज के बाद पवन सिंह के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कई फैंस ने इसे नए साल का “ब्लॉकबस्टर गाना” बताया है। गाने का म्यूजिक, लिरिक्स और पवन सिंह की आवाज का जादू फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

“आरा के ओठलाली” ने साल 2025 की शुरुआत में ही भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है। पवन सिंह के जन्मदिन पर रिलीज यह गाना उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है। आने वाले दिनों में यह गाना और भी रिकॉर्ड तोड़ सकता है। गाना सुनने के लिए यूट्यूब पर जाएं और इसे सुपरहिट बनाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद-जैकलीन फर्नांडिस की मलाड मस्ती में धमाकेदार एंट्री 

शेयर करेराशा थडानी और अमन देवगन ने भी जमाया रंग  इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 07 जनवरी 2025। सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस, राशा थडानी, अमन देवगन सहित कई हस्तियों ने विधायक असलम शेख द्वारा आयोजित मलाड मस्ती 2025 में अपनी उपस्थिति से दर्शकों को बेहद एंटरटेन किया। रविवार 5 […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही