पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद बेलारूस के राष्ट्रपति अस्पताल में भर्ती, जहर देने की आशंका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मॉस्को 29 मई 2023। बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंकों को मॉस्को के एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। लुकाशेंको रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने मॉस्को पहुंचे थे लेकिन पुतिन से मुलाकात के तुरंत बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जहर देने की आशंका
बेलारूस में विपक्ष के नेता वालेरी सेपकालो ने बताया कि लुकाशेंकों को तबीयत खराब होने के बाद मॉस्को के सेंट्रल क्लीनिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि लुकाशेंको और पुतिन के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई थी, जिसके बाद लुकाशेंको की तबीयत बिगड़ गई। सेपकालो ने बताया कि रूस के शीर्ष डॉक्टर लुकाशेंको का इलाज कर रहे हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेपकालो ने जानकारी दी कि लुकाशेंको के खून को साफ करने की प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि आमतौर पर शरीर में जहर पहुंचने के बाद खून को साफ करने की प्रक्रिया की जाती है। यही वजह है कि लुकाशेंको को जहर देने की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।  

पुतिन के करीबी हैं लुकाशेंको
बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बेहद करीबी माना जाता है। इससे पहले रूस के विक्ट्री डे परेड में भी लुकाशेंको शामिल हुए थे। हालांकि वह परेड खत्म होते ही अपने देश रवाना हो गए थे। लुकाशेंको की तबीयत भी बीते काफी समय से खराब चल रही है। हालांकि लुकाशेंको ने दावा किया था कि सब ठीक है और वह जल्द ही इससे उबर जाएंगे। 

परमाणु हथियारों को लेकर दिया था बयान
लुकाशेंको ने रविवार को ही रूस के एक मीडिया चैनल के साथ इंटरव्यू में कहा था कि जो देश यूनियन स्टेट बेलारूस और रूस के साथ आते हैं तो उन्हें परमाणु हथियार दिए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को ही लुकाशेंको ने ये भी दावा किया था कि रूस से उसे कुछ रणनीतिक रूप से अहम परमाणु हथियारों का ट्रांसफर शुरू हो गया है। इस संबंध में दोनों देशों में एक समझौता  भी हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

नेविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-1 का प्रक्षेपण सफल, अब सेना होगी और सशक्त

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2023। अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सोमवार सुबह भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) से नेविगेशन सैटेलाइट ‘नाविक’ एनवीएस-1 को प्रक्षेपित कर दिया। यह सैटेलाइट खासकर सशस्त्र बलों को मजबूत करने और नौवहन सेवाओं की निगरानी के लिए बनाया गया है। भारत के अपने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण