सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में हैं जैश के छह-सात आतंकी समूह, हमले की आशंका; एलओसी और बॉर्डर पर अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू 18 नवंबर 2024। पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद जम्मू-कश्मीर में बड़े हमले की फिराक में है। यह साजिश पाकिस्तानी सेना, वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई और जैश ने मिलकर रची है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने एलओसी और बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जम्मू के सुचेतगढ़ से सटे पाकिस्तान के सियालकोट और पुंछ के भिंबर क्षेत्र में सीमा पार से छह से सात आतंकियों के समूह घुसपैठ की फिराक में बैठे हैं। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान में कुछ ऐसे आतंकी हैं, जो पहले जम्मू-कश्मीर में सक्रिय थे। इन आतंकियों की मदद से कुछ नए रूट घुसपैठ के लिए तैयार किए गए हैं। इन रूटों की रेकी की गई है। रेकी की जानकारी और रूट की पूरी लोकेशन आतंकियों को एक प्रशिक्षण के जरिये दी गई है। जैश-ए मोहम्मद के आतंकियों को ट्रेनिंग देकर अब सीमा पार से धकेलने के लिए कहा गया है। इन आतंकियों को लांचिंग पैड से लेकर सीमा तक पहुंचाने की जिम्मेदारी रेकी करने वाले आतंकियों को दी गई है।

लश्करी के मारे जाने के बाद से तलाश रहे नया कमांडर
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कश्मीर में कुख्यात आतंकी कमांडर उसमान लश्करी मारा गया था। लंबे समय से सक्रिय यह कमांडर प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी शामिल था। कई बार सीमा पार आ-जा चुका था। अब कश्मीर में कोई आतंकी कमांडर नहीं बचा है, इसलिए सीमा पार से नया कमांडर भेजने की कोशिश की जा रही है।

धुंध की आड़ में करते हैं घुसपैठ
जानकारी के अनुसार, सांबा, कठुआ और जम्मू के बॉर्डर रामगढ़, हीरानगर, सांबा, अरनिया, सुचेतगढ़, अखनूर, परगवाल, पलांवाला जैसे इलाकों में इस समय धुंध पड़ रही है। खासकर रात के वक्त दृश्यता बहुत कम रहती है। आतंकी इसकी आड़ में घुसपैठ की फिराक में हैं। इसे देखते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तरफ से अलर्ट भी किया गया है। अभी कुछ दिन पहले ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) का दौरा कर इसे सुनिश्चित करने को भी कहा है।

Leave a Reply

Next Post

फिर किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच, छह दिसंबर को पैदल आगे बढ़ेगा जत्था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 18 नवंबर 2024। 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल