फिर किसान आंदोलन: शंभू बाॅर्डर पर बैठे किसान करेंगे दिल्ली कूच, छह दिसंबर को पैदल आगे बढ़ेगा जत्था

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 18 नवंबर 2024। 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे किसान सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने की मांग को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए किसान जत्थेबंदियों ने यह फैसला किया है कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान दिल्ली की ओर कूच करेंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 6 दिसंबर को शंभू बॉर्डर से किसान एकजुट होकर दिल्ली की ओर पैदल मार्च करेंगे। 

पंधेर ने कहा कि वह इस बार पैदल ही दिल्ली की ओर कूच करेंगे। इस दौरान किसान ट्रैक्टर और ट्राली लेकर आगे नहीं बढ़ेंगे। पंधेर ने कहा कि इसको लेकर पंजाब हरियाणा और अन्य राज्यों के किसान संगठनों को दिल्ली कूच की कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी साझा कर दी गई है और जल्द ही किसान संगठन शंभू बॉर्डर पर एकजुट होंगे।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, कहा- महाराष्ट्र के 7 लाख करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट गुजरात को दिए गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 नवंबर 2024। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार का आज सोमवार को आखिरी दिन है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और केंद्र सरकार और राज्य की महायुति सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक