हल्के टैंक, एंटी शिप मिसाइल और गाइडेड बम से घातक बनेंगी सेनाएं, 24 प्रस्तावों को मंजूरी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 दिसंबर 2022। तवांग में चीन से तनाव के बीच हमारे जवान जल्द हल्के टैंक जोरावर, एंटी शिप मिसाइल और लंबी दूरी के गाइडेड बम से लैस होंगे। देश की  तीनों सेनाओं के लिए 84,328 करोड़ के हथियार खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में बृहस्पतिवार को सशस्त्र बलों के 24 पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को लेकर आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) के लिए वित्तीय मंजूरी दी गई। इनमें से छह प्रस्ताव सेना, छह वायुसेना, दस नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के लिए हैं। 

आत्मनिर्भर भारत
97% खरीद स्वदेशी कंपनियों से…परिषद ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए 82,127 करोड़ (97 फीसदी) के 21 प्रस्तावों की खरीद स्वदेशी स्रोत से किए जाने का अहम फैसला किया है।

सेना के लिए खरीदे जाएंगे इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल
सेना के लिए फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, हल्के टैंक और माउंटेड गन सिस्टम खरीदे जाएंगे। जवानों की बेहतर सुरक्षा के लिए बैलिस्टिक हेलमेट खरीदे जाएंगे।  

नौसेना के लिए ऑटोनोमस व्हीकल
नौसेना के लिए एंटी-शिप मिसाइल, उच्च क्षमता वाले स्वचालित वाहन (ऑटोनोमस व्हीकल), बहुउद्देशीय जलयान खरीदे जाएंगे।

वायुसेना के लिए नई मिसाइलें
परिषद ने वायुसेना के लिए नई श्रेणी की मिसाइलों की खरीद की मंजूरी दी है। इसके अलावा लंबी दूरी के गाइडेड बम, अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली व अन्य हथियार खरीदे जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी नेता संजय बेड़िया गिरगांवकर ने 35 वर्षों बाद छोड़ी भाजपा

शेयर करेराजनीति और समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े रहेंगे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 दिसंबर 2022। मुम्बई में लगातार 35 वर्षो तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर समाजसेवा के कार्य करते रहे संजय बेड़िया ने पार्टी नेताओं पर हिटलरशाही का इल्जाम लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं