पूनम ढिल्लों ने मीडिया की ताक़त को किया सलाम

Indiareporter Live
शेयर करे

पूनम ढिल्लों के साथ मीडिया और कलाकारों का सशक्त मिलन

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 जनवरी 2026। नए साल की शुरुआत एक सार्थक संदेश और मीडिया की ताक़त को सम्मान देने वाले क्षण के साथ हुई, जब वरिष्ठ फिल्म अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन की नेशनल प्रेसिडेंट पूनम ढिल्लों ने मुंबई में जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र राज्य कमेटी के न्यू ईयर 2026 कैलेंडर का भव्य लोकार्पण किया। इस अवसर पर पूनम ढिल्लों का उत्साह और भावनात्मक जुड़ाव साफ़ झलक रहा था। उन्होंने कहा, “मुझे बेहद खुशी हो रही है कि नए साल की शुरुआत में मैं जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन का कैलेंडर लॉन्च कर रही हूँ। मैं पूरी कमिटी को दिल से नए साल की शुभकामनाएं और बधाई देती हूँ। मीडिया से संवाद करते हुए पूनम ढिल्लों ने खुलकर अपने मन की बात रखी। उन्होंने कहा कि मीडिया एक पावरफुल माध्यम है, जो न सिर्फ़ कलाकारों की आवाज़ को महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश तक पहुँचाने का काम करता है। आज मीडिया से बात करके मेरा दिल हल्का हो गया है।

बातचीत के दौरान उन्होंने सिने और टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन से जुड़ी कई ऐक्ट्रिस की समस्याओं पर भी गंभीर चिंता जताई। भुगतान में देरी, लंबे काम के घंटे और कार्यस्थल से जुड़ी अन्य परेशानियों का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर तुरंत ध्यान देने और ठोस समाधान की ज़रूरत है। पूनम ढिल्लों ने उम्मीद जताई कि मीडिया इन समस्याओं को मजबूती से उठाएगा ताकि प्रभावित अभिनेत्रियों को न्याय और सहयोग मिल सके।

इस खास मौके पर कई गणमान्य अतिथि और पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीनियर फिल्म एक्ट्रेस एवं सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के निर्वाचित कार्यकारिणी समिति सदस्य चन्द्रप्रकाश ठाकुर, जर्नलिस्ट्स मीडिया एंड एसोसिएशन महाराष्ट्र स्टेट कमेटी के प्रेसिडेंट हंसराज कनौजिया, जनरल सेक्रेटरी अर्जुन कांबले, कोषाध्यक्ष संजय पवार, वाइस प्रेसिडेंट अनिल सिंह, सेक्रेटरी नीलेश हाटे, जॉइंट कोषाध्यक्ष सरदार उत्तम सिंह, एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्य रमाकांत मुंडे, नईम शेख, भोलानाथ शर्मा, भालचंद्र नेमाने, दिनेश परेशा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल एक कैलेंडर लॉन्च था, बल्कि मीडिया और कलाकारों के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का एक सशक्त प्रतीक बनकर उभरा जो नए साल 2026 के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक शुरुआत का संदेश देता है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूयॉर्क में अपनी करीबी दोस्त की शादी में ब्राइड्समेड बनीं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह भी हुए शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जनवरी 2026। दीपिका पादुकोण इन दिनों कैमरे से दूर रह रही हैं और काफी मस्ती कर रही हैं। उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त स्नेहा रामचंदर की शादी में खूब मजे किए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर वायर हो रही हैं। कहां […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां