सोनू सूद ने प्रवासियों मजदूरों के लिए किया 1 लाख नौकरियों का इंतजाम, सोनू सूद निभाने जा रहे जन्मदिन पर किया वादा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं। पहले तो लॉकडाउन के दौरान उन्होंने बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा। अब वह प्रवासियों के लिए नौकरी का इंतजाम करने वाले हैं। सोनू सूद ने इस बात की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।

सोनू सूद ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की APEC के साथ साझेदारी। pravsirojgar.com के माध्यम से देश भर की ‘अपैरल मैम्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों’ में 1 लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद, जय हिंद।’

बता दें कि सोनू सूद ने अपने जन्मदिन यानी 30 जुलाई को तीन लाख नौकरियों का एलान किया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पर मेरे प्रवासी भाइयों के लिए pravsirojgar.com का 3 लाख नौकरियों के लिए लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, PF, ESI और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद AEPC, CITI, Trident, Quess Corp, Amazon, Sodexo, Urban Co , Portea और सभी का।’

सोनू सूद इसके पहले गरीब किसान को टैक्टर भेजना, अनाथ बच्चों को सहारा देना और गरीब महिला को घर देने का वादा करना जैसे कई दिल जीतने वाले काम कर चुके हैं। सोनू सूद ने न सिर्फ भारत में लोगों की मदद की है बल्कि विदेश में फंसे भारतीय को देश वापस लाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने लगा कैम्प, 91 प्रवासी श्रमिकों का हुआ पंजीयन

शेयर करे साजिद खान कोरिया/छत्तीसगढ़ (इंडिया रिपोर्टर लाइव) – कोविड- 19 महामारी के कारण देश भर में कार्यरत छत्तीसगढ़ राज्य के कामगार बडी संख्या में छत्तीसगढ़ में स्थापित हुए। इन प्रवासी कामगारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतू छत्तीसगढ़ शासन अत्यंत संवेदनशील दिख रही है। इस हेतू कामगारों के Skill […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग