श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है: सुश्री उइके

indiareporterlive
शेयर करे

राज्यपाल ने श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 14 मार्च 2021। श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है। उनके कार्यों से कई लोग लाभान्वित हुए हैं। छत्तीसगढ़ आदिवासी बहुल राज्य है, बस्तर और सरगुजा जैसे क्षेत्रों की गर्भवती माताओं और बच्चों के देखरेख तथा उनके इलाज में ‘मां एवं बाल देखभाल केन्द्र’ की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। साथ ही वहां के बच्चों को कुपोषण जैसी समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक सिद्ध होगी, निश्चित ही यह केन्द्र माताओं और बच्चों की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नवा रायपुर में श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल परिसर में मां एवं बाल देखभाल केन्द्र ‘ममत्व’ के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के मां और देखभाल केन्द्र का भूमिपूजन किया। राज्यपाल ने श्री सत्य साईं बाबा को स्मरण करते हुए नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर सद्गुरू मधुसुदन साईं जी को प्रणाम किया और प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का भी अभिनंदन किया।

राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद है कि मुझे छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल बनने का अवसर मिला। यह दायित्व छत्तीसगढ़वासियों की सेवा करने के लिए दिया गया है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़वासियों के कल्याण के लिए हरसंभव कार्य कर सकूं। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मदर एंड चाईल्ड केयर सेंटर ‘स्वस्थ मां और स्वस्थ बच्चे’ की अवधारणा पर प्रारंभ किया जा रहा है। निश्चित ही यह अपने उद्देश्यों में सफल होगा। गर्भवती माताओं का निःशुल्क इलाज होगा तथा डिलीवरी भी मुफ्त होगी। साथ ही बच्चों की देखरेख भी निःशुल्क किया जाएगा। यह बहुत बड़ी सेवा है।

राज्यपाल ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने पूरे संसार को प्रेम, दया भावना तथा मानव की सेवा का संदेश दिया है। उनकी शिक्षा पूरे संसार के लिए सार्वभौमिक और प्रासंगिक है तथा समाज को सेवा कार्य करने की प्रेरणा देती है। श्री सत्य साईं बाबा की याद में अनेक संस्थाएं पूरे देश में काम कर रही हैं और मानवता की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें श्री सत्य साईं बाबा के संदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जीवन का कुछ समय सेवा कार्यों में लगानी चाहिए। यह निश्चित है कि जो व्यक्ति बिना अपेक्षा के निःस्वार्थ होकर मानवता की सेवा करता है, उसे पूरा समाज पूजता है और समाज में एक विशेष स्थान मिलता है। श्री सत्य साईं बाबा के पुण्य कार्यों से प्रभावित होकर अनेक महान व्यक्तित्व उनकी संस्थान से जुड़े हैं।

सुश्री उइके ने कहा कि भारत की संपन्न आध्यात्मिक विरासत है, जहां श्री सत्य साईं बाबा सहित अनेकों संतों ने योगदान दिया है। हमारी नई युवा पीढ़ी को इस विरासत को बनाए रखना चाहिए। वास्तव में त्याग, सेवा, समर्पण ही हमारे देश की पहचान है। इन्हीं गुणों के कारण प्राचीन समय में भारत की एक विशिष्ट पहचान रही है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के कार्यों पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को सद्गुरू मधुसुदन साईं, प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी श्री सुनील गावस्कर एवं श्री सत्य साईं स्वास्थ्य एवं शिक्षा ट्रस्ट रायपुर के अध्यक्ष सी. श्रीनिवास ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सद्गुरू श्री मधुसुदन साईं ने राज्यपाल को शाल भेंटकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी सद्गुरू श्री साईं को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Next Post

यादव समाज का छत्तीसगढ़ के विकास और संस्कृति को सहेजने में बड़ा योगदान-मंत्री डॉ डहरिया

शेयर करेयादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 मार्च 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया यादव  नगर पंचायत मंदिर हसौद  में यादव ठेठवार समाज के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं