अनुषा रंधावा को मिला लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 09 मई 2022। 27 मई को ऑल इंडिया रिलीज हो रही फ़िल्म अमारिस की प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा को कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा आयोजित लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड का फंक्शन का आयोजन 4 मई 2022, को मेयर हॉल अंधेरी मुम्बई में किया गया था। जहां ढेर सारी फिल्मी हस्तियां मौजूद थीं। निर्मात्री अनुषा रंधावा ने यह अवार्ड लेकर कहा कि भारतीय फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक थे। उस महान हस्ती के नाम पर उनकी स्मृति में डॉ कृष्णा चौहान ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से करते आ रहे हैं। उनके नाम का यह सम्मान पाकर मैं खुद को भाग्यशाली और गौरवांवित महसूस कर रही हूं।  आपको बता दें कि अजय कनौजिया के एजे फ़िल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के द्वारा अनुषा रंधावा की फ़िल्म अमारिस को ऑल इंडिया रिलीज किया जा रहा है। फ़िल्म की शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। अनुषा रंधावा प्रोड्यूसर होने के अलावा एक सिंगर, संगीतकार और एक लेखिका भी हैं। वह फिलहाल अपनी फिल्म अमारिस को लेकर बेहद उत्साहित हैं।फ़िल्म में विक्रम का किरदार अवजीत सिंह ने किया है। यह एक खूबसूरत प्रेम कहानी है। विक्रम और उदिता की लव स्टोरी दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। उदिता का रोल कृसाण बरेटो ने अदा किया है। फ़िल्म में किंशुक वैद्य ने भी अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Reply

Next Post

'लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले बंगाल में लगेगा राष्ट्रपति शासन' TMC सांसद का दावा, भाजपा का 'प्लान' भी बताया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2022। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आरोप लगाया है कि केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की योजना है। इकोनॉमिक्स टाइम्स को दिए एक […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं