धोनी को दोहरे झटके: पहले दिल्ली कैपिटल्स से हारे, मैच के बाद 12 लाख का जुर्माना भी लगा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 11 अप्रैल 2021। वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार रात आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मुकाबला खेला गया। मैच में गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स को ऋषभ की दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना तो करना ही पड़ा। पराजय के बाद धीमे ओवर रेट के चलते 12 लाख जुर्माना भी लग गया।

कम से कम चेन्नई के फैंस ने तो ऐसी शुरुआत की उम्मीद नहीं की होगी। सीएसके के गेंदबाज निश्चित समयसीमा के भीतर अपने ओवर्स पूरे नहीं कर पाए, जिसका खामियाजा तीन बार के चैंपियन कप्तान धोनी को जुर्माने के साथ उठाना पड़ा। हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत को देखते हुए धोनी को सिर्फ जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया गया है। आईपीएल की ओर से एक बयान भी जारी किया गया है। जहां स्पष्ट किया गया कि आचार संहिता और ओवर रेट के नए नियमों के तहत यह चेन्नई सुपरकिंग्स की पहली गलती थी। इसलिए सिर्फ जुर्माना वसूल कर ही छोड़ दिया गया। 

चेन्नई सुपरकिंग्स पूरे 20 ओवर भी गेंदबाजी नहीं कर पाई क्योंकि 18.4 ओवर में आठ गेंद शेष रहते ही दिल्ली ने मैच जीत लिया। पृथ्वी शॉ (38 गेंद में 72 रन) और शिखर धवन (54 गेंद में 85 रन) ने पहले विकेट के लिए शानदार शतकीय साझेदारी की। दोनों ने मिलकर 138 रन जोड़े और अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। शायद यही कारण था कि 189 रन का विशाल लक्ष्य भी बौना साबित हुआ।

क्या है नया नियम?

  • हर घंटे में औसतन 14.1 ओवर फेंकने होंगे
  • इसमें टाइम-आउट शामिल नहीं होगा
  • मैच की एक पारी 90 मिनट में खत्म होनी चाहिए
  • खेल के लिए 85 मिनट और पांच मिनट टाइम-आउट

मैच को तय समय में पूरा करने के उद्देश्य से प्रत्येक पारी के 20वें ओवर को 90 मिनट में खत्म करना होगा। पहले नियम 20वें ओवर को 90वें मिनट पर शुरू करने का था। देरी या रुकावट वाले मैचों में, जहां निर्धारित समय में 20 ओवर न हो पाएं इसमें हर ओवर के लिए 4 मिनट 15 सेकंड अतिरिक्त हो सकते हैं। इस सीजन में सॉफ्ट सिग्नल और शॉर्ट रन के नियमों पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कूचबिहार जाने से रोकने पर भड़की ममता, बोलीं- चुनाव आयोग का नाम 'मोदी कोड ऑफ कंडक्ट' होना चाहिए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता 11 अप्रैल 2021। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कूचबिहार में शनिवार को हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने तीन दिन तक किसी […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार