पाकिस्तान: एक माह में सेना पर तीसरा आतंकी हमला, दो पाक सैनिकों ने गंवाई जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 नवंबर 2021 । पाकिस्तान में एक आतंकी हमले में दो पाक सैनिकों की मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला अफगानिस्तान की सीमा से सटे वजीरिस्तान में एक सुरक्षा चौकी पर जांच के वक्त सुरक्षा चौकी पर हुआ, इसमें दो पाक सैनिकों की गोली लगने से मौत हो गई. पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी एक बयान के अनुसार सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ में दो पाक सैनिकों की मौत की खबर सामने आई है. इस दौरान हमलावर मौके से भाग निकले. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

एक माह के अंदर ये तीसरा हमला

पाकिस्तान में इस तरह का यह तीसरा आतंकी हमला है, जो नौ नंवबर से जारी संघर्ष विराम के बाद हुआ है. इससे पहले पख्तूनख्वा प्रांत में हुए हमलों में दो पुलिसकर्मियों और एक सैनिक की मौत हो चुकी है. अब इस तीसरे आंतकी हमले में दाे अन्य पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. 

टीटीपी पर शक की सुई  

पाकिस्तान में हुए इन हमलों का आरोप आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) पर जताया जा रहा है. इस संगठन को पाकिस्तानी तालिबान के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, बीते माह पाकिस्तान में उग्र आंदोलन के बाद टीटीपी के साथ कई मांगों को लेकर सरकार का संघर्ष विराम जारी है। यह संगठन पाकिस्तान में प्रतिबंधित भी है और पहले भी कई तरह के हमलों में शामिल रहा है. 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान 50 ट्रिलियन के कर्ज में, इमरान शासन में देश की अर्थव्यवस्था गर्त में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 28 नवंबर 2021। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने स्वीकार किया है कि उनकी सरकार के पास लोगों के कल्याण पर खर्च करने के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं. पाकिस्तान का कुल कर्ज और देनदारियां 50.5 ट्रिलियन रुपये से अधिक हो गई हैं. एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल