सीजेआई ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का ‘तटस्थ उद्धरण’ शुरू करने का एलान, चार वकील अतिरिक्त न्यायाधीश बने

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को शीर्ष अदालत के फैसलों का ‘तटस्थ उद्धरण’ (न्यूट्रल साइटेश्न) शुरू करने की घोषणा की। यह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला देने की एक समान पद्धति सुनिश्चित करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने पहले कहा था कि उसके फैसलों की पहचान करने व उनका हवाला देने के लिए एक समान, विश्वसनीय और सुरक्षित कार्यप्रणाली की शुरुआत और कार्यान्वयन के लिए कदम उठाए गए हैं।

सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ गुरुवार को जैसे ही तत्काल लिस्टिंग के लिए मामलों का उल्लेख सुनने के लिए इकट्ठी हुई, सीजेआई ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के सभी फैसलों में अब तटस्थ उद्धरण होंगे। लगभग 30,000 फैसलों में तटस्थ उद्धरण होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि हाईकोर्ट भी इसका अनुसरण करेंगे। सीजेआई ने कहा, शीर्ष अदालत मशीन लर्निंग टूल्स का भी इस्तेमाल कर रही है, जो उसके फैसलों को अंग्रेजी से भारतीय भाषाओं में अनुवादित करेगा। अब तक 2,900 आदेशों को हिंदी में अनुवाद किया गया है।

चार वकील इलाहाबाद और मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में तीन और मद्रास हाईकोर्ट में एक वकील को अतिरिक्त न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के मुताबिक, वकील प्रशांत कुमार, मंजीवे शुक्ला और अरुण कुमार सिंह देशवाल को दो साल के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश तथा वकील वेंकटचारी लक्ष्मीनारायणन को मद्रास हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- संघर्ष से भरी दुनिया में भारतीय कलाएं फैला सकती हैं शांति और सद्भाव

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 फरवरी 2023। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कलाएं तनाव और संघर्ष से भरी दुनिया में शांति और सद्भाव फैला सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत की कलाएं देश की सॉफ्ट पावर का सर्वोत्तम उदाहरण हैं। राष्ट्रपति विज्ञान भवन […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं