BCCI से जुड़ने के सवाल पर हरभजन सिंह का करारा जवाब, कहा- ‘मुझे किसी के तलवे नहीं चाटने हैं…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने हाल में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लिया है। संन्यास के बाद उनके भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। किसी का कहना है कि वह अब पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेंगे तो कुछ लोगों का कहना है कि वह आईपीएल में किसी टीम के साथ बतौर सपोर्ट स्टाफ जुड़ने वाले हैं। हालांकि, भज्जी फ्यूचर में क्या करेंगे यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह से ‘समझौता’ नहीं करेंगे।

दिग्गज ऑफ स्पिनर से जब यह पूछा गया कि रिटायरमेंट के बाद भी खिलाड़ी जल्दी बीसीसीआई से पंगा नहीं लेते हैं, ऐसे में उनका आगे का क्या प्लान है तो भज्जी ने जी न्यूज के साथ बातचीत में कहा, ‘मैं एक ऐसा इंसान रहा हूं जो सही को सही और गलत को गलत कहता है। मुझे लगता है कि जिस किसी को एक ईमानदार आदमी की कद्र होती है, वह मुझे जरूर कहेंगे कि आप आइए और ये काम करना है और आप कर सकते हो। मुझे किसी के तलवे नहीं चाटने हैं कि मुझे कोई खास काम दिया जाए। फिर चाहे वह किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन का काम हो या किसी भी तरह से हो। मैं कड़ी मेहनत करके यहां तक पहुंचा हूं।

3-4 साल पहले संन्यास ले लेना चाहिए था

41 साल के हरभजन ने माना कि उन्हें 3-4 साल पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘लेट जरूर हूं। इस नतीजे पर मैं लेट पहुंचा हूं। मुझे 3-4 साल पहले ही संन्यास ले लेना चाहिए था। टाइमिंग ठीक नहीं थी। साल के अंत में सोचा कि किसी और तरीके से क्रिकेट की सेवा करूं। मेरी खेलने की लालसा अब वैसी नहीं रही जैसी पहले थी। 41वें साल में इतनी मेहनत करने का मन नहीं करता, सोचा कि आईपीएल खेलना है तो मेहनत बहुत लगेगी। देखना है अब आगे कैसे खेल की सेवा करूंगा।

मैदान से संन्यास नहीं लेने का है मलाल

भज्जी ने कहा, ‘हर खिलाड़ी भारत की जर्सी पहनकर संन्यास लेना चाहता है लेकिन किस्मत हमेशा साथ नहीं देती और कई बार आप जो चाहते हैं वह नहीं होता। आपने वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग जैसे बड़े नामों को लिया है और बाद में संन्यास लेने वाले कई अन्य लोगों को मौका नहीं मिला। उन्होंने 10-15 साल भारतीय क्रिकेट को दिए, लेकिन अगर ऐसा ना हो सका तो भी उनकी शान कम नहीं होगी।

Leave a Reply

Next Post

IND vs SA 2nd Test: जोहान्सबर्ग में कभी नहीं हारी टीम इंडिया, एक और जीत दर्ज करते ही रचेगी इतिहास

शेयर करेनई दिल्ली 02 जनवरी 2022। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही टीम इंडिया सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी 2022 से जोहान्सबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं