प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में विंटर ब्रेक घोषित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है.  9 से 18 नवंबर तक स्कूलों में विंटर ब्रेक घोषित किया गया है. मतलब अब बच्चों को सर्दी की 10 दिन की छुट्टियां दिसंबर के बजाय नवंबर में ही मिल रही हैं. ये छुट्टियां विंटर ब्रेक के साथ एडजस्ट की जाएंगी. दिल्ली सरकार ने कहा है कि दिसंबर-जनवरी का विंटर ब्रेक अभी एडजस्ट किया जाएगा. दिल्ली सरकार ने ये कदम राजधानी में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए उठाया है, जिससे बच्चों को सेफ रखा जा सके।

अरविंद केजरीवाल सरकार ने बुधवार दोपहर कहा कि लगातार छह दिनों तक शहर में फैले जहरीले धुएं की वजह से दिल्ली के स्कूल 9 से 18 नवंबर तक शीतकालीन अवकाश के लिए बंद रहेंगे.  दिल्ली सरकार ने सभी स्कूलों को तुरंत बंद करने और आमतौर पर दिसंबर और जनवरी के बीच होने वाली छुट्टियों को अभी एडजस्ट करने का आदेश दिया।

बढ़ते प्रदूषण की वजह से दिल्ली के स्कूलों की छुट्टियां

राजधानी में प्रदूषण की स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. दिल्ली इन दिनों गैस चेंबर बनी हुई है. हर तरफ धुएं की काली चादर दिखाई दे रही है. लोगों का सांस लेना दोभर होता जा रहा है. इस वजह से दिल्ली सराकर ने इन दिनों कंस्ट्रक्शन कार्य पर रोक लगा दी है और जल्द ही ऑड ईवन भी लागू होने जा रहा है. अब बच्चों की छुट्टियां 19 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला दिल्ली सरकार ने लिया है.अब इन छुट्टियों की भरपाई दिसंबर से आई सर्दियों की छुट्टियों से की जाएगी।

‘प्रदूषण से निपटने पर काम हो, राजनीति नहीं’

दिल्ली में लगातार हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने भी बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई है. उन्होंने बुधवार को कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और पड़ोसी राज्यों को शहर में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए आम सहमति से एक फार्मूला विकसित करना चाहिए और इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. समस्या से निपटने के लिए तत्काल उपाय करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत गंभीर मुद्दा है क्योंकि यह युवाओं के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है. नायडू ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए क्योंकि दिल्ली भारत की राजधानी है और इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

"हमारी सेना गाजा शहर के बीचोंबीच, आतंकियों को कुचलने का अभियान और तेज": इजरायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। इजरायल-गाजा हमले को एक महीना पूरा गया है, लेकिन फिर भी संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. युद्धविराम की जगह इजरायल ने गाजा में आतंकियों को कुचलने का अभियान और तेज कर दिया है. इजरायली सेनाओं ने […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल