शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांति…लेकिन तनाव, कुंडली व टीकरी में जबरदस्त पहरा; पुलिस ने लगाए तंबू

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। किसानों का दिल्ली कूच टलने के बाद हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सिर्फ पंजाब की तरफ ही आंदोलन का रुख दिखा जबकि हरियाणा की तरफ शांति रही। हालांकि जींद, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा में पुलिस एहतियातन सतर्क रही। वहीं, अंबाला में शंभू बॉर्डर दिनभर बैठक चलती रही इसके बाद किसान नेता खनौरी बॉर्डर के लिए रवाना हुए। सोमवार को खनौरी बॉर्डर पर धरना शांतिपूर्ण ढंग से चला। जींद जिले की सीमा पर हरियाणा की तरफ आंदोलन का प्रभाव नहीं रहा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी रहा लेकिन उनकी लगातार सेहत बिगड़ रही है। बहादुरगढ़ में टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। दिल्ली और बहादुरगढ़ पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा ले रहे हैं। 

टिकरी बॉर्डर पर तीन दिन पहले ही यहां पर लोहे के बैरिकेड, कंटेनर लाकर रख दिए गए थे। कट्टों में भरकर मिट्टी रखी गई है। दिल्ली पुलिस ने 8 तंबू लगाए हैं। इनमें एक होटल की छत पर लगाया है। सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएएफ की कंपनी तैनात कर दी गई है। 

दिल्ली पुलिस के जवान भी टिकरी बॉर्डर पर तैनात हैं। वहीं, सेक्टर-9 मोड़ बहादुरगढ़ में पुलिस ने दो दिन पहले लोहे के बैरिकेड रखवा दिए थे। फिलहाल हालात सामान्य है। दिल्ली और हरियाणा में वाहनों का आवागमन आसानी से हो रहा है। वहीं, सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर पर हालात सामान्य हैं।

अभय चौटाला बोले- रास्ता रोककर किसानों पर अत्याचार कर रही भाजपा
इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला ने सोमवार को किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैदल दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोक उन पर अत्याचार कर रही है। चौटाला ने सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि इनेलो किसान आंदोलन के साथ है। अभय ने कहा कि किसान पैदल दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से अपना हक मांगना चाहते हैं। इसलिए पूरे विपक्ष को किसानों के समर्थन में डटकर खड़े होना चाहिए। हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।

सरकार ने किसानों की मांगों को न माना तो स्थिति होगी खराब : बेनीवाल खाप
जाट धर्मशाला में प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बेनीवाल की अध्यक्षता में बेनीवाल खाप की बैठक हुई। बैठक में खाप के नेताओं ने कहा कि किसानों को अपनी मांगों के लिए दिल्ली जाने से प्रदेश सरकार की ओर से रोकना एक अलोकतांत्रिक करवाई है, जो किसानों के मौलिक अधिकारों का हनन है।

Leave a Reply

Next Post

भारत में फर्जी ऐप्स का खेल हुआ खत्म, सरकार ने दिया बचाव का तरीका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2024। भारत में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है, और स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों को धोखा दे रहे हैं। इनमें से एक प्रमुख तरीका नकली और खतरनाक ऐप्स बनाना है, जो असली ऐप्स के जैसे दिखते हैं। इन ऐप्स […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल