छत्तीसगढ़ में डायल 112 से सुलझेंगी अब किसानों की भी समस्याएं : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के दिए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

किसान धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए कर सकेंगे काॅल

प्राप्त शिकायतों के समाधान की मुख्य सचिव हर सप्ताह करेंगे समीक्षा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ में डायल 112 से अब किसानों की धान बेचने सहित अन्य किसी भी प्रकार की समस्याओं का त्वरित निदान हो सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों के हित में एक बड़ा निर्णय लेतेे हुए किसानों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए डायल 112 की सेवा किसानों से जोड़ने के निर्देश दिए है। इस धान खरीदी सीजन तक किसानों को यह सेवा मुहैया होगी। डायल 112 की सेवाएं अभी आपात स्थिति में लोगों को मुहैया हो रही है। मुख्यमंत्री ने डायल 112 में किसानों से प्राप्त होने वाली समस्याओं को त्वरित निदान करने के निर्देश कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को दिए है।

प्रदेश के किसानों के पंजीयन रकबे की एंट्री, रकबे की कमी, गिरदावरी में किसी प्रकार की त्रुटि, धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या और किसानों को किसी प्रकार की आर्थिक सहायता की आवश्यकता होने पर अब वह डायल 112 में कॉल करके जानकारी दे सकते हैं। डायल 112 के माध्यम से उनकी समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। डायल 112 में किसानों से संबंधित प्राप्त होने वाली शिकायतों और उन पर की जाने वाली कार्रवाई की समीक्षा हर सप्ताह मुख्य सचिव द्वारा की जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों के संरक्षण, उनकी समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण के लिए लगातार कई अहम कदम उठाए गए है। किसानों के सशक्तिकरण और खेती-किसानी का उन्नयन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी, किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और सुराजी गांव जैसी अभिनव योजनाओं से इस संकटकाल मेें ग्रामीण अर्थव्यवस्था को संजीवनी मिली है।

Leave a Reply

Next Post

धर्मेन्द्र के 85वें बर्थडे पर हेमा मालिनी ने शेयर की अपनी तस्वीरें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धर्मेन्द्र के 85वें बर्थडे पर उनकी पत्नी और ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी ने उनके साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए धर्मेन्द्र के लिए हेमा मालिनी ने कई बातें भी कही हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए हेमा मालिनी […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर