बिहार में फिर टुटा कुदरत का कहर आकाशीय बिजली गिरने से 25 से अधिक लोगों की मौत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 02 जुलाई 2020 बिहार में फिर टुटा कुदरत का कहर आकाशीय बिजली गिरने से 20 से अधिक लोगों की मौत आपदा प्रबंधन विभाग ने भी वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मधेपुरा जिला के सदर प्रखंड, मुरलीगंज, कुमाखंड में वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही लोगों से अपने घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।

यहां हुई व्रजपात से लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार बिहार के समस्तीपुर में 6 ,पूर्वी चंपारण में 4 ,पटना में 5 ,कटिहार और शिवहर में 3-3 लोगों की वज्रपात मौत हुई हैं।वहीं पटना के दुल्हिन बाजार इलाके में भी वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्‍चे की मौत फुलवारी शरीफ में हो गई है।बता दें कि मौसम विभाग की तरफ से बारिश के वक्त घर से बाहर न निकलनें की चेतावनी भी दी गई है। खेतो में काम करने वाले किसानों को खास तौर पर घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है।

कई जिलों में भारी बारिश और व्रजपात का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को बिहार के मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अभी मानसून का टर्फ बिहार में भागलपुर से होकर गुजर रहा है, इन इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Next Post

मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन

शेयर करे मुंबई 03/07/2020 बॉलिवुड की मशहूर कोरियॉग्रफर सरोज खान का गुरुवार आधी रात के बाद 1:52 बजे मुंबई में निधन हो गया। निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। वह 71 साल की थीं। सरोज खान 17 जून से मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां