प्रधानमंत्री पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर भड़के शिंदे, कहा- शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 सितम्बर 2023। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। यहां तक की उन्होंने पीएम को शेर तक बता दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकतीं।

विपक्ष को बताया भेड़-बकरी
शिंदे ने श्रीनगर में एक हिंदी समाचार चैनल से कहा कि मैं विपक्षी दलों को गिद्ध नहीं कहूंगा, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं। उन्होंने कहा कि शेर हमेशा शेर होता है और वही जंगल पर राज करेगा।

मुझे नहीं लगता…
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर शिवसेना नेता ने कहा कि वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कहीं भी विपक्ष टक्कर दे रहा है।

215 से अधिक विधायक हमारे साथ
महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की स्थिति पर शिंदे ने कहा कि अजित पवार के हमारे साथ आने के बाद हमें 215 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग तय करेंगे कि वे कैसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो उनके लिए काम करता है या जो केवल घर पर बैठता है।

ईडी किसी को यूं… 
विपक्षी खेमे के नेताओं को निशाना बनाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।

Leave a Reply

Next Post

'आंख मिचोली' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन दस्तक देगी मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु की फिल्म

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 सितम्बर 2023। ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके उमेश शुक्ला अब अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचोली’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह