एशिया कप फाइनल में हाई-वोल्टेज ड्रामा: टीम इंडिया के मेडल लेकर भागा पाकिस्तान, अब BCCI लेने जा रहा बड़ा एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। नई दिल्ली से आई बड़ी खबर में भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2025 का फाइनल जीतकर पाकिस्तान पर लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज की. पहले लीग स्टेज, फिर सुपर-4 और अब फाइनल में भी पाकिस्तान टीम इंडिया से हार गई।बता दें कि बीसीसीआई ने पहले ही तय कर लिया था कि खिलाड़ी ट्रॉफी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) चीफ और एशियन क्रिकेट काउंसिल अध्यक्ष मोहसिन नकवी के हाथ से नहीं लेंगे। जब खिलाड़ियों ने ट्रॉफी रिसीव करने से मना कर दिया तो नकवी बौखला गए और गुस्से में ट्रॉफी उठाकर होटल ले भागे।

भारत का रुख साफ
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुलासा किया कि यह सब पहले से तय था। भारतीय टीम ट्रॉफी सिर्फ सम्मानजनक तरीके से लेना चाहती थी। नकवी की यह हरकत खेल भावना के खिलाफ बताई जा रही है।

बीसीसीआई करेगी सख्त एक्शन
इस बीच खबर है कि बीसीसीआई अब इस मामले में आईसीसी से औपचारिक शिकायत कर सकता है।  इसे लेकर BCCI अगले महीने ICC की बैठक में इसका विरोध दर्ज़ कराएगा। नकवी पर भविष्य में किसी बड़े पद पर बैन लगने तक की बात कही जा रही है। आईसीसी पहले ही चेतावनी दे चुका है कि किसी भी तरह की विवादित हरकत क्रिकेट की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है।

अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि आईसीसी मोहसिन नकवी के खिलाफ क्या कदम उठाएगा। क्या उन्हें एशियाई क्रिकेट परिषद से हटाया जाएगा या भविष्य में किसी बड़े क्रिकेट पद से दूर कर दिया जाएगा? इससे कई सवाल खड़े हुए हैं और बहस गर्म हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

शाह ने 'वोट चोरी' और 'वोट रेवड़ी' की बदौलत की 160 सीटों की बात, साजिश नाकाम होगी: कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। कांग्रेस ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 160 से अधिक सीटें जिताने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह की अपील को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि शाह “वोट चोरी” और “वोट रेवड़ी” की बदौलत ऐसी उम्मीद कर रहे […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग