29 सितंबर से खुलेगा ग्लोटिस लिमिटेड का आईपीओ

Indiareporter Live
शेयर करे

₹120-₹129 मूल्य बैंड, न्यूनतम 114 शेयरों की बोली

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 25 सितंबर 2025। ग्लोटिस लिमिटेड (“कंपनी”) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम  की शुरुआत सोमवार, 29 सितंबर 2025 को करने जा रही है। इस इश्यू के लिए एंकर निवेशकों की बोली प्रक्रिया शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को आयोजित होगी, जबकि सामान्य निवेशकों के लिए बोली की अंतिम तिथि बुधवार, 1 अक्टूबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने अपने 2 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों के लिए मूल्य बैंड 120 रुपये से 129 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। निवेशक न्यूनतम 114 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके बाद उसी के गुणकों में आवेदन कर सकते हैं।

इस आईपीओ में कंपनी द्वारा 160 करोड़ रुपये तक का नया इश्यू शामिल है। साथ ही, विक्रय शेयरधारक कुल 1,13,95,640 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) भी करेंगे। इनमें प्रवर्तक शेयरधारक रामकुमार सेंथिलवेल और कुट्टप्पन मणिकंदन द्वारा संयुक्त रूप से 56,97,820 शेयर शामिल होंगे।

यह पेशकश सेबी आईसीडीआर विनियमों के तहत बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से होगी। इसके अनुसार, ऑफर का कम से कम 30% हिस्सा अर्हता प्राप्त संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित होगा। इस हिस्से में से 60% तक एंकर निवेशकों को आवंटित किया जा सकता है, जिसमें एक-तिहाई से अधिक घरेलू म्यूचुअल फंड्स के लिए सुरक्षित रहेगा। आवंटन, घरेलू म्यूचुअल फंडों से वैध बोलियां प्राप्त होने पर ही संभव होगा।

Leave a Reply

Next Post

अब चलती ट्रेन से लॉन्च होकर दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर देगी अग्नि-प्राइम मिसाइल, हुआ सफल परीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितंबर 2025। भारत ने अग्नि प्राइम मिसाइल की ट्रेन से लॉन्चिंग का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार सुबह इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मध्यम रेंज की अग्नि प्राइम मिसाइल को रेल […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल