लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

धार, 03 अक्टूबर 2026। जिले की बदनावर तहसील के लेबड़-नयागांव फोरलेन पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य छोटी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया, जिसे खुलवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा कठोड़िया गांव निवासी राहुल (35) अपनी पत्नी पूजा (30), बेटी सुमन (13) और छोटी बेटी शिवानी के साथ शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर खेरवास स्थित अपने खेत पर लहसुन की बोवनी के लिए जा रहे थे। जब वे लेबड़-नयागांव फोरलेन स्थित पिटगारा चौराहे पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि राहुल, उनकी पत्नी पूजा और बेटी सुमन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं छोटी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

दुर्घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर एकत्र हो गए। सुरक्षा इंतजामों की मांग को लेकर लोगों ने पिटगारा चौराहे पर फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस चौराहे पर आए दिन हादसे होते हैं लेकिन फोरलेन प्रबंधन और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, एसडीओपी अरविंद सिंह तोमर और टीआई अमित सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी धरना दे रहे ग्रामीणों और परिजनों को समझाने और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने में जुटे हैं।

Leave a Reply

Next Post

असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

शेयर करेहाईकोर्ट ने दिया फैसला इंडिया रिपोर्टर लाइव जबलपुर, 03 अक्टूबर 2026। सागर स्थित डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद पर सीधी भर्ती के तहत की गई नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस विवेक अग्रवाल की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल