देश की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी

indiareporterlive
शेयर करे

लखनऊ, जंक्शन से नई दिल्ली के लिए चलने वाली आईआरसीटीसी की पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है जिसका संचालन पूर्ण रूप से आईआरसीटीसी करेगी। शुक्रवार को तेजस से यात्रा करने वाले पैसेंजरों को कैब-वे से एंट्री नहीं मिली बल्कि उन्हें स्टेशन के मुख्य गेट से प्रवेश करना पड़ा। इस मौके पर सीएम योगी ने तेजस में सफर करने वाले पहले यात्रियों को बधाई दी। उन्होंने ने कहा कि ये देख की पहली कॉरपोरेट ट्रेन है। मुझे उम्मीद है कि ऐसे और भी कदम उठाए जाएंगे ताकि दूसरे शहरों को इस माध्यम से जोड़ा जा सके। देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस में पैसेंजरों के लिए विमानों जैसी सुविधाएं हैं। इस स्पेशल ट्रेन की संख्या है 00501। ट्रेन कानपुर व गाजियाबाद से होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी जबकि ट्रेन नियमित रूप से छह अक्टूबर से चलनी शुरू होगी। आईआरसीटीसी की ओर से ट्रेन की पहली यात्रा करने वाले पैसेंजरों को कॉम्प्लीमेंट्री लंच दिया जाएगा। साथ ही गिफ्ट भी दिए जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम के साथ रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव, आईआरसीटीसी सीएमडी एमपी मल, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, आईआरसीटीसी के सीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव सहित कई रेलवे अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

आरोपी महिला के पति ने कहा-हां मेरी पत्नी के हाई प्रोफाइल नेताओं से संबंध थे लेकिन किसी का कोई फायदा नहीं उठाया

शेयर करेभोपाल, मध्य प्रदेश के हनीट्रैप मामले में नेहरू नगर से गिरफ्तार एक आरोपी महिला के पति ने माना कि मेरी पत्नी के कई हाई प्रोफाइल मंत्रियों से संबंध थे. लेकिन हमने कभी किसी का कोई फायदा नहीं उठाया. लेकिन इस शख़्स ने जांचपर सवाल उठाया कि जब एफआईआर में […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ