महाराष्ट्र सरकार: सुलझा ठाकरे सरकार का पेच? आखिर स्पीकर पर राजी हुई कांग्रेस

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई : महाराष्ट्र की सत्ता को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच डेप्युटी सीएम और स्पीकर के पद को लेकर मची खींचतान खत्म होने की ओर है। कांग्रेस ने विधानसभा स्पीकर के पद को स्वीकार कर लिया है और अब सीनियर विधायक नाना पटोले का नाम इसके लिए प्रस्तावित किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उद्धव ठाकरे संग कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले बालासाहेब थोराट ने कहा कि नाना पटोले को स्पीकर के लिए उम्मीदवार बनाने का फैसला लिया गया है। इस बीच बीजेपी ने किसन कठोरे का नाम स्पीकर उम्मीदवार के तौर पर फाइनल किया है।

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के सीनियर लीडर पृथ्वीराज चव्हाण ने स्पीकर बनने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। कहा जा रहा था कि कांग्रेस स्पीकर की बजाय डेप्युटी सीएम के पद पर जोर दे रही है। हालांकि एनसीपी की राय कि कांग्रेस स्पीकर पद ले ले, जबकि वह अपने लिए डेप्युटी सीएम चाहती थी। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे सरकार का शनिवार को ही फ्लोर टेस्ट है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमारे पास 170 के करीब विधायक हैं और हम आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर लेंगे।

अहम मंत्रालयों पर अब तक नहीं बनी सहमति
उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को 6 मंत्रियों संग शपथ ली थी। हालांकि अब तक तीनों दलों के बीच मंत्रालयों का बंटवारा नहीं हो सका है। इसी के चलते अभी तक सरकार के विस्तार पर भी फैसला नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि गृह मंत्रालय, शहरी विकास, रेवेन्यू जैसे अहम मंत्रालयों पर तीनों ही दलों की दावेदारी है और अब तक इस पर सहमति नहीं बनी है।

प्रोटेम स्पीकर बदलने पर भड़की बीजेपी
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा है कि उन्होंने कालिदास कोलम्बकर को प्रोटेम स्पीकर के पद से हटाकर दिलीप वलसे पाटील को यह जिम्मेदारी दी है। यह कानूनी तैर पर गलत है। शपथ भी सही ढंग से नहीं ली गई। हम गवर्नर से शिकायत करने जा रहे हैं और सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी देंगे।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी को ले डूबी फडणवीस की बचकानी टिप्पणियां और सत्ता पाने की जल्दबाजीः संजय राउत

शेयर करेमुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के मुद्दे पर बीजेपी से रास्ते अलग होने के बाद से शिवसेना नेता संजय राउत का तीखा प्रहार जारी है। इस बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना निशाना बनाया है। राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के अपने कॉलम ‘रोकटोक’ में लिखा कि […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल