अधीर रंजन पर हमलावर हुई भाजपा, सोनिया गांधी को बताया ‘घुसपैठिया’

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ बताने पर भाजपा ने लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। भाजपा ने स्पष्ट कह दिया है कि वह इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में कांग्रेस नेता पर हमला बोला और इसके बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेशी मूल पर टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘घुसपैठिया’ बता दिया। जोशी ने कहा कि उन्हें यह कहना पड़ रहा है कि कांग्रेस का नेतृत्व एक ‘घुसपैठिए’ द्वारा किया जा रहा है। 

पीएम मोदी और शाह पर की गई अपनी टिप्पणी कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने स्पष्टीकरण की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उनके जवाब से संतुष्ट नहीं होती है, तो वह माफी मांग लेंगे। 

हालांकि भाजपा सदस्यों ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखा। इस वजह से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहृलाद जोशी ने कहा कि यह टिप्पणी उन लोगों का ‘अपमान’ है, जिन्होंने मोदी को लोकसभा के लिए पूरा जनादेश दिया। यह बयान दिखाता है कि कांग्रेस अभी तक अपनी हार को पचा नहीं पाई है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कहा कि अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी होगी। 

Leave a Reply

Next Post

सड़क हादसा : इनोवा और मेटाडोर में जोरदार भिड़ंत, विश्व हिन्दू परिषद के नेता की मौत

शेयर करेबालोद । जिले के देवरी थाने के सामने इनोवा कार और मेटाडोर जोरदार भिड़ंत हो गयी है. इस सड़क हादसे में विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रेम प्रकाश सिंघल उम्र 64 वर्ष का निधन हो गया है. वहीं मेटाडोर में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल