अमित शाह का ऐलान, अगले आम चुनाव तक देश से हर घुसपैठिए को करेंगे बाहर

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्‍ट्रीय नागरिकता रजिस्‍टर (एनआरसी) को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्‍होंने पूरे देश में एनआरसी लागू करने के लिए वर्ष 2024 की समयसीमा तय की है। शाह ने इस संबंध में कहा है कि अगले आम चुनावों तक हर घुसपैठिये की पहचान कर उसे देश से बाहर कर दिया जाएगा। पश्चिम बंगाल के उपचुनाव में कुछ बीजेपी नेताओं द्वारा यह आशंका जताए जाने के बावजूद कि हाल के उपचुनावों में यह मुद्दा पार्टी को भारी पड़ा, केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों की आपत्तियों के बावजूद इस राष्ट्रव्यापी कवायद को अंजाम दिया जाएगा।

अमित शाह ने सोमवार शाम को झारखंड के चक्रधरपुर और बहरागोड़ा में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा, ‘आज मैं आपको बताना चाहता हूं कि 2024 के चुनावों से पहले देशभर में एनआरसी लागू की जाएगी और हर घुसपैठिये की पहचान कर उसे निष्कासित किया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि उन्हें मत निकालिये। वे कहां जाएंगे, वे क्या खाएंगे?, लेकिन मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि 2024 चुनावों से पहले सभी अवैध प्रवासियों को बाहर निकाल दिया जाएगा।

‘राम मंदिर सुनवाई में कांग्रेस का अड़ंगा’

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आतंकवाद-नक्सलवाद को उखाड़ना और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण भी झारखंड चुनावों में उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने कि विकास जैसे स्थानीय मुद्दे। एक बार फिर अयोध्‍या भूमि विवाद का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अदालत से कहा कि राम जन्मभूमि मामले में सुनवाई की कोई जरूरत नहीं है। आपके (लोगों के) समर्थन से हमने कहा कि इसे आगे ले जाया जाना चाहिए और नतीजा यह हुआ कि सर्वोच्च अदालत ने कहा कि अयोध्या में सिर्फ राम मंदिर बनेगा।

झारखंड गठबंधन पर साधा निशाना

अमित शाह ने जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन पर भी निशाना साधा जो झारखंड चुनावों में बीजेपी से सीधे मुकाबले में है। बीजेपी नेता ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को नक्सलवाद को उखाड़ फेंकने और विकास करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस सत्ता में थी तो उसने अलग झारखंड राज्य की मांग कर रहे छात्रों पर गोली चलवाई और लाठियों से पिटवाया। अब हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं जिससे वह मुख्यमंत्री बन सकें।’

‘राहुल 55 साल में किए काम का हिसाब दें’

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मैं कहना चाहूंगा कि वह पिछले 55 सालों में अपनी पार्टी के विकास कार्यक्रमों का हिसाब दें, हम यहां अपने पांच साल के हिसाब के साथ हैं।’ विपक्षी धड़े पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों का दोहन करने वाले, करोड़ों रुपये की घूसखोरी में शामिल और चुनावी टिकटों की खरीद-बिक्री करने वाले दल कभी झारखंड के विकास के लिए काम नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Next Post

हैदराबाद गैंगरेप के बाद महिला सुरक्षा को लेकर स्वाति मालिवाल अनशन पर, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी

शेयर करेनई दिल्ली: हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप और जलाकर उसकी हत्या करने के बाद से देश गुस्से में है. इस जघन्य घटना के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. लोग दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग कर रहे हैं. संसद से […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर