जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के द्रबगाम में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमला, सर्च ऑपरेशन जारी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

श्रीनगर : पुलवामा के द्रबगाम इलाके में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने मंगलवार को हमला कर दिया है. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग. थोड़ी देर तक दोनों पक्षों में फायरिंग चली. पूरे इलाके में नाकेबंदी करके छानबीन जारी है. सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकवादियों ने फायरिंग की. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमला करने वाले आतंकियों की तलाश जारी है. जवाबी फायरिंग के बाद आतंकी भाग गए. 

यह आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब यूरोपियन यूनियन के 28 सांसदों का दल जम्मू कश्मीर में है. 28 सांसदों का यह दल अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद से राज्य के हालात का जायजा लेने पहुंचा है. 

सीआरपीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने द्रबगाम के एक स्कूल में परीक्षा केंद्र पर तैनात सीआरपीएफ पर 6-7 राउंड फायरिंग की. सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस को परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया था. अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

Leave a Reply

Next Post

उमंग और उल्लास के साथ दीपोत्सव का भाई दूज के साथ हुआ समापन

शेयर करेदीपोत्सव के पांचवे दिन मंगलवार को सौभाग्य और आयुष्मान योग के मंगलकारी संयोग पर भाई-बहन के स्नेह का पर्व भाईदूज मनाया गया. बहनों ने भाई को तिलक लगाकर भाई की लंबी उम्र की कामना की. जयपुर : पांच दिवसीय दीपोत्सव का मंगलवार को भैया दूज मनाने के साथ हर्षोल्लास श्रद्धा […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह