JJP किस पार्टी को देगी समर्थन, फैसला आज, बुलाई कार्यकारणी की बैठक

indiareporterlive
शेयर करे
  • 10 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर JJP किंगमेकर की भूमिका में
  • हरियाणा विधानसभा में किसी भी पार्टी को नहीं मिला बहुमत
इंडिया रिपोर्टर लाइव

हरियाणा : हरियाणा में 90 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. चुनावी रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी (BJP) 40 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है. दूसरे नंबर पर कांग्रेस 31 सीटों के साथ है. हालांकि इस चुनाव में बहुमत किसी भी पार्टी को हासिल नहीं हुआ है.

इस बीच, हरियाणा चुनाव के बाद अब 10 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर जननायक जनता पार्टी (JJP) किंगमेकर की भूमिका में सामने आई है. इसी वजह से जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने आज दिल्ली में पार्टी कार्यकारणी की बैठक बुलाई है. इस बैठक में तय होगा कि जेजेपी भारतीय जनता पार्टी या कांग्रेस में किसे समर्थन देगी. साथ ही नई सरकार के लिए जेजेपी के रुख को भी तय किया जाएगा.

किंगमेकर के रूप में उभरी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने फिलहाल अपने पत्ते खोलने से इनकार कर दिया है. गुरुवार को दुष्यंत सिंह चौटाला ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में शुक्रवार सुबह 11 बजे पार्टी कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. उनकी टिप्पणियों के बीच यह खबर आई है कि वह चुनाव के बाद होने वाले किसी भी समझौते के लिए वह शर्त के तौर पर मुख्यमंत्री पद के लिए जोर दे रहे हैं.

बता दें कि 90-सदस्यीय हरियाणा विधानसभा में कोई भी पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े को पार करने की स्थिति में नहीं है. नवगठित जेजेपी किंगमेकर की भूमिका निभा सकती है. दुष्यंत चौटाला पूर्व उप-प्रधानमंत्री देवी लाल के पड़पोते और जेल में बंद इनेलो नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के पोते हैं. 2014 में सांसद रहे दुष्यंत ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अलग होकर अपने भाई दिग्विजय चौटाला के साथ नई पार्टी बनाई है.

Leave a Reply

Next Post

सफेद चादर, देखें कुल्लू में बर्फबारी की ताजा तस्वीरें

शेयर करेताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग बर्फ से सराबोर हो गया है. अक्टूबर शुरू होते ही पहाड़ों पर बर्फबारी से निचली जगहों पर तापमान में गिरावट आ गई है, जिसकी वजह से शीतलहर शुरू हो गई है. हिमाचल के कुल्लू में ताजा बर्फबारी मनाली-लेह मार्ग बर्फ से सराबोर हिमाचल के […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक