हाई अलर्ट के बीच दिल्ली में बदमाशों का तांडव, हथियार के दम पर लूट

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां इलाके में हाई अलर्ट के बाद भी हथियारों से लैश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर लूटपाट की. सभी बदमाश पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस लूट के पूरे मामले की जांच कर रही है. वारदात के समय मौजूद सीसीटीवी की पड़ताल की जा रही है.

लूट का सीसीटीवी आया सामने

सीसीटीवी में पुलिस ने पाया कि ज्वेलरी शॉप में बदमाशों के गिरोह का एक बदमाश पहले खाली हाथ दुकान के अंदर दाखिल होता है. पहले वो दुकान के अदंर खुसकर पूरी रेकी करता है फिर एक एक कर 3 बदमाश अंदर दाखिल होते हैं. इसके बाद सभी हथियारों के दम पर दुकानदार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं.

पुलिस कर रही जांच

डीसीपी रोहिणी ने बताया, ‘ शनिवार दोपहर की वारदात है. ये पूरी लूट की वारदात श्री राम ज्वैलर्स के यहां हुई थी. इस पूरी वारदात में चार बदमाश लूट शामिल थे. बदमाशों ने करीब 25 से 30 लाख का सामान और 1 लाख रुपये कैश लूट कर ले गए.हैरानी की बात ये है कि ये वारदात तब हुई जब दिल्ली हाई अलर्ट पर थी और पुलिस लगातार सड़कों पर पेट्रोलिंग कर रही थी, फिलहाल बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश कार में सवार हो कर आये थे, दुकानदार का नाम गुलशन है.

Leave a Reply

Next Post

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करना, नया जीवन देने जैसा : राज्यपाल

शेयर करेरायपुर : राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान करना, उन्हें नया जीवन देने जैसा है. यह ईश्वरीय कार्य है और यह कार्य उनके सपने पूरे करने जैसा है. यह कार्य मानवता की सेवा के लिए एक बड़ा कार्य है. उन्होंने कहा कि जब हम किसी […]

You May Like

वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज