बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी: घने कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत; हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में रेड अलर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 13 जनवरी 2026। हिमालय की ऊंची चोटियों से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे उत्तर भारत को कड़ाके की ठंड में जकड़ लिया है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में पारा गिरकर 0.6 डिग्री तक पहुंच गया। घने कोहरे ने जनजीवन के साथ-साथ यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र से आ रही सर्द उत्तरी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मैदानी इलाकों में शीतलहर तेज हुई है। हवा की रफ्तार कम होने और नमी बढ़ने से घना कोहरा छा गया है। दिल्ली, यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में दृश्यता शून्य से 50 मीटर तक सिमट गई, जिससे सुबह के समय हालात और गंभीर हो गए।

कितना गिरा तापमान, कहां सबसे ज्यादा ठंड?
उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश के कुकुमसेरी में तापमान शून्य से नीचे -10.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लद्दाख के न्योमा में -19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के फतेहपुर में पारा 0.4 डिग्री तक लुढ़क गया। उत्तर प्रदेश में बरेली सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Next Post

एलिसा हीली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया; भारत के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मुकाबला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सिडनी 13 जनवरी 2026। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली, जिन्हें महिला क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, ने मार्च में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 35 […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ