फिल्म ‘कंतारा चैप्टर 1’ में गुलशन देवैया के दमदार लुक ने बढ़ाई उत्सुकता

Indiareporter Live
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 22 अगस्त 2025। कंतारा चैप्टर 1 के मेकर्स ने आखिरकार इस साल की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म से जुड़ी बड़ी झलक दिखा दी है। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर गुलशन देवैया का फर्स्ट लुक रिलीज किया है। इस फिल्म में गुलशन देवैया कुलशेखर का किरदार निभाने जा रहे हैं। ये फिल्म 2022 की ब्लॉकबस्टर कंतारा का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी बना रहे हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। अब दर्शकों में उत्साह साफ नजर आ रही है, क्योंकि सबको इंतजार है कि फिल्म में फिर से वही रहस्यमयी दुनिया दिखाई जाएगी, जिसने पिछली बार सबको अपना दीवाना बना लिया था। कंतारा चैप्टर 1 को ऋषभ शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस बार भी वे फिल्म में अपने सेंट्रल किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे। यह प्रीक्वल पहली फिल्म की यूनिवर्स को और बड़ा करने वाला है और इसमें एक नई कहानी दिखाई जाएगी। पहली फिल्म ने लोककथा, आस्था और इंसानी भावनाओं को बखूबी जोड़कर एक अलग तरह की स्टोरीटेलिंग पेश की थी। अब यह प्रीक्वल उस कहानी की जड़ों में और गहराई से उतरने वाला है, जिससे इसमें और भी भावनाएं और गहराई जुड़ेंगी।

फिल्म को एक विजुअल स्पेक्टेकल माना जा रहा है, जिसमें अरविंद एस. कश्यप की दमदार सिनेमैटोग्राफी नजर आएगी। इसके साथ ही बी. अजनिश लोकनाथ का म्यूजिक भी होगा, जिनकी धुनों ने पहली फिल्म में दर्शकों का दिल जीत लिया था। विजय किरगंदूर के प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स के बैनर तले यह प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। पिछले कुछ सालों में इस प्रोडक्शन हाउस ने बेहतरीन क्वालिटी की फिल्में दी हैं और यह फिल्म भी उसी पहचान को आगे बढ़ाने वाली है।

गुलशन देवैया का कुलेशेखर के रूप में पहला लुक सामने आने के बाद अब दर्शकों में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। सबके मन में यह सवाल है कि उनका किरदार इस पसंद किए जाने वाले यूनिवर्स की कहानी को किस दिशा में आगे बढ़ाएगा। फिल्म का भव्य वर्ल्डवाइड रिलीज 2 अक्टूबर 2025 को तय किया गया है। यह फिल्म कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और इंग्लिश समेत कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

गेमचेंज बीओएस का नवी मुंबई में होगा विस्तार

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव नवी मुंबई 22 अगस्त 2025। गेमचेंज एनर्जी टेक्नोलॉजीज के एक प्रभाग गेमचेंज बीओएस ने नवी मुंबई के तलोजा में अपनी उच्च क्षमता वाले मीडियम वोल्टेज ट्रांसफार्मर उत्पादन सुविधा का उद्घाटन किया है। यह अत्याधुनिक सुविधा 180,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैली हुई […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं