मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

बेटे ने बचाने की कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, पुलिस जांच शुरू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 28 जुलाई 2026। रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान श्यामनगर बस्ती निवासी राजकुमार खैवार (45) के रूप में हुई है। उनके बेटे ने नदी में छलांग लगाकर उन्हें बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजकुमार खैवार पेशे से कारपेंटर थे। बुधवार (27 जुलाई) दोपहर करीब 2 बजे वह जाल लेकर पुलकदई नदी में मछली पकड़ने गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद उनका बेटा संदीप खैवार उन्हें तलाशने नदी की ओर पहुंचा।

बेटे ने नदी में लगाई छलांग

नदी के पास पहुंचने पर संदीप को मदद की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उसके पिता गहरे पानी में डूब रहे हैं। संदीप ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाई और उन्हें बाहर निकाल लिया। उसने प्राथमिक उपचार देने की कोशिश भी की। करीब आधे घंटे बाद स्थानीय लोगों की मदद से राजकुमार को बाइक से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर रजगामार पुलिस ने अस्पताल मेमो के आधार पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

प्रतिबंध के बावजूद नदी में मछली पकड़ रहे लोग

जिले में हाल के दिनों में नदी-नालों में डूबने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने और उफनती नदियों से दूर रहने की अपील की है। संबंधित विभाग द्वारा नदी-नालों में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध भी लगाया गया है, इसके बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर नदी में उतर रहे हैं। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई

शेयर करेमन की सुरक्षा से ही संभव है सुरक्षित खदान : एसईसीएल में “माइन सेफ्टी एंड माइंड सेफ्टी”कार्यक्रम का सफल आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर, 29 जुलाई 2026। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में “सुरक्षित मन, सुरक्षित खदान” विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय