शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 25 सितंबर 2026। कोरबा में अवैध शराब के काले कारोबार पर आबकारी विभाग ने करारा प्रहार किया है। दीपका वृत्त की टीम ने गुरुवार को ग्राम राजकम्मा आवासपारा में बड़ी दबिश देकर 22 वर्षीय महिला आरोपी सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को दौड़ाकर पकड़ा। उसके कब्जे से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुई थी पिंकी
यह वही चर्चित पिंकी है, जो 20 सितंबर की कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी। उस दिन उसकी साथी भगवती ध्रुव 13.2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ी गई थी, लेकिन पिंकी भाग निकली थी। तभी से आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी और आरक्षक अभिषेक चौहान की टीम उसकी तलाश में थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे धर दबोचा।

इस गिरफ्तारी की सबसे बड़ी चर्चा इसकी पृष्ठभूमि को लेकर है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पिंकी और उसके भाई ने ही कटघोरा थाने में पदस्थ दो पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया था। शिकायत पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब उसी मामले की शिकायतकर्ता खुद अवैध शराब के साथ पकड़ी गई है। आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल दाखिल कर दिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा। आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगी। इसे लेकर विशेष टीम भी बनाई गई है, जो लगातार नजर रख रही है। 

Leave a Reply

Next Post

देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक

शेयर करेपुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद इंडिया रिपोर्टर लाइव  जगदलपुर, 25 सितंबर 2026।  जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के लालबाग मैदान के पास बीती रात देशी कट्टा लेकर लोगों को डराने-धमकाने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द....|....देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक....|....शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर....|.... बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता....|....गणेश विसर्जन आज: भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह....|....हिमाचल निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन....|....पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम....|....अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन....|....नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते