चक्रवाती तूफान की दस्तक, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 14 दिसंबर 2024। देशभर में मौसमी परिस्थितियां लगातार बदल रही हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर देश के कई हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अगले दो दिनों में तेज हवाओं और भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तर और मध्य भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने ठंड के प्रकोप को और बढ़ा दिया है। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिनों तक समुद्र तटीय इलाकों में ऊंची लहरें उठने और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का खतरा है। साथ ही, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानों में घने कोहरे की संभावना भी जताई गई है। यह स्थिति साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और बर्फीली हवाओं के सक्रिय होने के कारण बनी हुई है।

मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंडी हवाएं और घना कोहरा यातायात और जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।

बारिश का अनुमान:
तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश के आसार हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और चक्रवातीय प्रभाव के कारण ये स्थिति बनी हुई है। तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में 12 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

बर्फबारी के आसार:
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

दक्षिण भारत में चक्रवात का असर
दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवातीय प्रभाव के चलते बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह सिस्टम अगले दो दिनों में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है, जिससे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल में भारी बारिश होगी।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
पश्चिमी विक्षोभ के चलते पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। इसका असर हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों पर देखने को मिलेगा।

IMD की सलाह
IMD ने समुद्र तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है। इसके साथ ही, पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। घने कोहरे और शीतलहर के चलते सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।  देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने विकट रूप ले लिया है। दक्षिण में चक्रवात और भारी बारिश, तो उत्तर में शीतलहर और बर्फबारी जनजीवन पर बड़ा प्रभाव डाल सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Next Post

 भारत और श्रीलंका में रक्षा-ऊर्जा समेत कई समझौते; पीएम मोदी बोले- सुरक्षा हित आपस में जुड़े

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 16 दिसंबर 2024। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके भारत के दौरे पर हैं। राजकीय यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में दिसानायके का स्वागत किया। इस मौके पर दोनों देशों ने समझौता […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार