कांग्रेस नेता के भांजे की बदसलूकी: भिंड में कांग्रेस नेता गोविंद सिंह का भांजा विद्युत विभाग के अधिकारी को खींचकर बाहर लाया, धक्का दिया और खरी खोटी सुनाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंड 02 फरवरी 2022। भिंड जिले में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह के भांजे का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें कांग्रेस नेता का भांजा राहुल भदौरिया विद्युत विभाग के अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आ रहा है। मामला भिंड के मेहगांव का है जहां बिजली विभाग के कार्यालय पर आंदोलन करते समय पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया ने विभाग के उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता के साथ बदसलूकी की, वो उन्हें चेंबर से खींचते हुए बाहर लाया और लोगों के सामने ही उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई।  

जानकारी के अनुसार सोमवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में मेहगांव के बिजली विभाग के कार्यालय पर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा समेत कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया समेत कांग्रेस के कार्यकर्ता ज्ञापन देने के लिए मेहगांव बिजली विभाग के कार्यालय पर पहुंचे थे। गांव में बढ़ती बिजली समस्याओं के चलते कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जब कांग्रेसियों का ज्ञापन लेने विभाग के अधिकारी अपने चेंबर से बाहर नहीं आए तो कांग्रेस कार्यकर्ता उप महाप्रबंधक अंकुर गुप्ता के चेंबर में दाखिल हो गए और यहां पूर्व मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे और कांग्रेस नेता राहुल भदौरिया ने उप महाप्रबंधक के साथ बदसलूकी की।

राहुल भदौरिया ने उप महाप्रबंधक को चेंबर से खींचा और बाहर जाने के लिए धकेल दिया। धक्का देकर सभी कांग्रेसी उप महाप्रबंधक को चेंबर के बाहर ले आए। यहां राहुल भदौरिया समेत कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उप महाप्रबंधक को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इतना ही नहीं जिला अध्यक्ष ने तो यहां तक कह दिया कि आगे इससे ज्यादा अपमान झेलना पड़ेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन महाप्रबंधक के साथ बदतमीजी को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। बता दें इससे पहले राजगढ़ में भी कांग्रेस नेता  के भतीजे का शादी समारोह में लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था।

Leave a Reply

Next Post

Budget 2022: नीतीश के सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा का मोदी सरकार पर निशाना, लेकिन सीएम ने बजट को सराहा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 02 फरवरी 2022। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक प्रमुख राजनीतिक सहयोगी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला करते हुए केंद्रीय बजट को राज्य के लिए निराशाजनक बताया। 2018 में इस्तीफा देने तक केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के […]

You May Like

कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार....|....मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया