टॉवल कारखाने में लगी भीषण आग, 8 लोगों की दर्दनाक मौ’त, मालिक-मजदूर कोई नहीं बचा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 19 मई 2025। महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में रविवार को एक फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण तीन महिलाओं और एक बच्चे समेत आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के दौरान तीन अग्निशमन कर्मी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि रात आठ बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने के लिए 100 पानी के टैंकर और दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया था। सोलापुर एमआईडीसी के अक्कलकोट रोड पर स्थित सेंट्रल टेक्सटाइल मिल्स में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट लग रहा है। घटनास्थल मुंबई से तकरीबन 400 किलोमीटर की दूरी पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फैक्टरी में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के सोलापुर में आग त्रासदी के कारण हुई मौतों से वह दुखी हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। 

मृतकों में फैक्टरी मालिक हाजी उस्मान हसनभाई मंसूरी (80) और उनके परिवार के तीन सदस्य – उनके पोते अनस हनीफ मसूरी (25), उनकी पत्नी शिफा अनस मंसूरी (20), और उनका डेढ़ साल का बेटा यूसुफ मंसूरी- शामिल हैं। मंसूरी परिवार के सदस्यों के शव फैक्टरी परिसर में स्थित एक इमारत के शयनकक्ष के अंदर मिले। दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश करने के लिए दीवार को तोड़ना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि यूसुफ अपनी मां की गोद में मिला। अन्य चार मृतक या तो मजदूर थे या उनके परिवार के सदस्य। 

अन्य मृतकों की पहचान मजदूर मेहताब सैय्यद बागवान (45), उनकी पत्नी आशा बानो (38), उनके बेटे सलमान (20) और बेटी हिना (26) के रूप में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के समय सभी लोग गहरी नींद में थे। अधिकारियों ने बताया कि आठ पीड़ितों में से तीन की मौत गंभीर रूप से जलने से हुई, जबकि पांच अन्य की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई।

Leave a Reply

Next Post

‘ऑपरेशन सिंदूर' ने तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को प्रदर्शित किया : रक्षा मंत्रालय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2025। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आपसी समन्वय की शक्ति और रणनीतिक दूरदृष्टि का प्रदर्शन किया है। उसने कहा कि इस ऑपरेशन में तीनों सेनाओं की संतुलित प्रतिक्रिया प्रदर्शित […]

You May Like

मनेंद्रगढ़ में दवा दुकानों पर प्रशासन का छापा....|....अवैध शराबकांड में दस से ज्यादा मौतें....|....वाणिज्यिक कर अधिकारी की संपत्ति आय से 2.64 गुना, लोकायुक्त का छापा....|....ननि में खरीदी की अनियमितताओं पर रामेश्वर शर्मा बोले-सरकार ने खुद संज्ञान लिया....|....मालू को मिली नई पहचान: रेशों से बनेगा पर्यावरण अनुकूल कपड़ा....|....कारोबारियों ने फिर लिखी राहुल को चिट्ठी....|....मायावती ने राजनीतिक बयानबाजी पर जताई चिंता....|....मेलानिया ट्रंप की पहल पर ओलेश्की में स्थानीय संघर्षविराम लागू....|....कांग्रेस की रैली से घबराई मोदी सरकार के दबाव में रेलवे ने कांग्रेस को स्पेशल ट्रेन देने से मना किया....|....पटवारियों की हड़ताल से किसान परेशान - कांग्रेस