उर्वशी रौतेला को मिली एक इंटरनेशनल फिल्म, इजिप्ट के इस सुपरस्टार के साथ करेंगी काम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी बोल्ड इमेज को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्वशी का फिल्मी करियर अभी तक कुछ खास कामयाब नहीं रहा है। लेकिन उर्वशी अब  इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लेकर खूब लाइमलाइट बटौर रही हैं। खबरों की मानें तो उर्वशी ने एक और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट साइन कर लिया है और इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसकी जानकारी उर्वशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से खुद शेयर की है ।

उर्वशी रौतेला जिस इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में नज़र आने वाली हैं उसमें वो इजिप्ट के फेमस एक्टर मोहमम्द रमदान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। उर्वशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साथ तस्वीर भी शेयर की है। और इस बात की जानकारी दी है। हांलाकि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर खास जानकारी सामने नहीं आई है। खबरों की मुताबिक  ये ऐड शूट होगा, या कोई फिल्म इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं। खैर, जो भी प्रोजेक्ट होगा वो सामने आ ही जाएगा इसकी शूटिंग शुरु हो चुकी है।

इतना ही नहीं खबरें ये भी हैं कि एक्ट्रेस नए साल पर प्लाजो वर्साचे होटल में परफॉर्म करने जा रही हैं। बताया गया है कि 15 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें चार करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। इस तरह यह एक बहुत बड़ी रकम है, जो शायद ही किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस को ऑफर हुई हो।  इस तरह वह नए साल के मौके पर भी बड़ा धमाल करने की तैयारी में हैं।

बता दें – उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ब्लैक रोज’ रिलीज के लिए तैयार है जबकि उन्होंने तमिल फिल्म ‘थिरु्टु पायले 2’ के हिंदी रीमेक की कुछ भी फोटो भी शेयर की थीं। उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ ‘सिंह साब द ग्रेट’ फिल्म से डेब्यू किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं।

उर्वशी ने 2012 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था लेकिन उनकी उम कंप्टीशन के हिसाब से कम थी। इस वजह से उन्हें यह खिताब लौटना पड़ा था। इसके तीन साल बाद 2015 में उर्वशी ने यह खिताब अपने नाम फिर से कर लिया। इस खिताब को अपने नाम किए उर्वशी को पांच साल हो गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सड़कों के विकास ने किया पर्यटन केंद्रों की दूरी कम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जगदलपुर 30 दिसम्बर 2020। अधोसंरचना किसी भी आधुनिक विकास की आधारशिला होती है। प्रदेश या क्षेत्र की अर्थव्यवस्था की उचित वृद्धि या विकास को सुविधाजनक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं में उपयुक्त सड़कें और पुल की आवश्यकता होती है। विगत दो वर्षों में बस्तर जिले […]

You May Like

दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल....|....टोलकर्मी से मारपीट पर भाजपा सरकार मौन क्यों? मंत्री के समर्थक, पीए और सुरक्षाकर्मियों पर हो कड़ी कार्रवाई