अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ब्रा संबंधी बयान की पुलिस कमिश्नर करेंगे जांच, गृह मंत्री ने मांगी रिपोर्ट

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 जनवरी 2022। मशहूर फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी के ब्रा को लेकर भगवान पर किया गया कमेंट उनके तथा निर्माणाधीन उऩकी बेव सीरीज के लिए भारी साबित हो सकता है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके विवादित बयान की भोपाल पुलिस कमिश्नर से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट मांगी है। वहीं, हिंदू संगठनों ने इस बयान के बाद वेब सीरीज की शूटिंग नहीं होने देने की चेतावनी दी है। 

फिल्म अभिनेत्री श्वेता तिवारी अपनी वेबसीरीज शोस्टॉपर्स के प्रमोशन के लिए बुधवार को भोपाल आई थीं, जिसमें उन्होंने ब्रा और भगवान को जोड़ते हुए कमेंट कर दिया। इस विवादित बयान पर आज भारी बवाल मचा है। संस्कृति बचाओ मंच के चंद्रशेखर तिवारी ने बयान जारी किया है कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्देशक और अभिनेता-अभिनेत्रियों ने हिंदू धर्म के भगवानों के अपमान का ठेका ले रखा है। गृह मंत्री से उन्होंने श्वेता तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी करने की मांग की है। साथ ही वेब सीरीज की शूटिंग की अनुमति नहीं देने की भी मांग की है।

जांच कराएगी सरकार
वहीं, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता तिवारी के बयान की भोपाल पुलिस कमिश्नर से जांच कराने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर 24 घंटे में बयान जांच कर उन्हें रिपोर्ट सैौंपेंगे और इसके बाद वेब सीरीज व श्वेता तिवारी के खिलाफ कोई फैसला लिया जाएगा। इधर, श्वेता तिवारी के बयान पर कहा है कि धर्म के नाम पर सेलेब्रिटी हदें पार कर रहे हैं। फिल्म कलाकारों को अपने व्यवहार और आचरण की चिंता करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

रवि तेजा की 5 फिल्में जिनका बॉलीवुड में बना रीमेक, अक्षय कुमार और सलमान खान को मिली सुपरहिट फिल्में

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 जनवरी 2022। तेलगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ उत्तर भारत में भी धूम मचा रही है. अल्लू अर्जुन अब हिन्दी भाषी सिने प्रेमियों के बीच भी एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं. ऐसे में साउथ का एक और सुपरस्टार अब हिन्दी फिल्मों में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं