भ्रष्टाचार मेे लिप्त कांग्रेस, करोड़ो का बजट देने के बाद भी नहीं करा सकी जल का समाधान : गजेंद्र सिंह शेखावत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थान में जल कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कराया, लेकिन राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने इसका उपयोग नहीं किया। शेखावत ने कांग्रेस उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शेखावत जल शक्ति मंत्री होने के बावजूद क्षेत्र के लिए पानी नहीं ला सके। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह उचियारड़ा की टिप्पणी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समर्थन करने से दुखी हैं।

पानी के लिए हजारों करोड़ का बजट आवंटित 
उन्होंने कहा, ”मैंने राजस्थान सरकार को पानी के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया, लेकिन सरकार ने काम नहीं किया तो मैं क्या कर सकता हूं? यहां तक कि केंद्र सरकार की भी अपनी सीमाएं हैं; जल राज्य सरकार का मामला है और इस पर काम करना उनकी जिम्मेदारी थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे।” पोखरण के अजासर गांव में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि उनके ही अपने लोग कीचड़ फेंक रहे हैं। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस प्रत्याशी कह रहे हैं कि जल मंत्री रहते हुए भी शेखावत पानी नहीं ला सके। मुझे दुख है कि हमारे अपने लोग उनके साथ खड़े हैं, उनकी भाषा बोल रहे हैं और मुझे बदनाम कर रहे हैं।”

लोगों के बीच पीड़ा व्यक्त करने आया हूं
उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि वह लोगों के बीच वोट मांगने के लिए नहीं बल्कि अपनी पीड़ा व्यक्त करने के लिए आए हैं। मुझे इस बात से गहरा दुख है कि लोग और युवा वर्ग कांग्रेस नेता के इन आरोपों को खारिज नहीं कर रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर इन आरोपों का समर्थन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उन्हें किसी न किसी मामले में फंसाकर किसी तरह गिरफ्तार कराना चाहते थे। उन्होंने कहा, ”विधानसभा चुनाव से ठीक दो दिन पहले अशोक गहलोत मुझे जेल भेजने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं थीं कि वह मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके।

उन्होंने आगे कहा, ”अशोक गहलोत लगातार मेरे पीछे पड़े थे। मैंने भी खूब संघर्ष किया, लेकिन अब अगर मेरे लोग ही उनकी भाषा बोलने लगेंगे तो मेरी रक्षा कौन करेगा? इसलिए आज मैं ये विचार आपके साथ साझा कर रहा हूं।” मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य में भाजपा सरकार के नेतृत्व में जल कार्यों सहित कई मुद्दों पर तेजी से काम किया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2024: जोस बटलर ने खेला अपना 100वां आईपीएल मैच, राजस्थान के लिए जीते सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड, बनाया रिकॉर्ड

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2024। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा। इस मुकाबले में जोस बटलर ने नाबाद शतक ठोका और टीम को जीत दिलाई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़